उत्तर प्रदेशभारत

4-5 जुलाई को लखनऊ दौरे पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, चुनावी तैयारियों का करेंगे मंथन

4-5 जुलाई को लखनऊ दौरे पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, चुनावी तैयारियों का करेंगे मंथन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 4 और 5 जुलाई को दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर राजधानी लखनऊ आएंगे. उनके इस दौरे को उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर पार्टी की कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, सांसदों और विधायकों के साथ संवाद करने के अलावा अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में जोरों पर तैयारियां

इस दौरान बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और सेवा कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. नितिन नबीन के प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर कार्यक्रमों की समीक्षा की.

संगठनात्मक कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तर प्रदेश प्रवास संगठन के लिए प्रेरणादायी और अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े संगठनात्मक प्रदेश के रूप में उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम और संगठन सर्वोपरि’ की भावना के साथ कार्य करता है. राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन संगठनात्मक कार्यों को नई गति देगा और चुनावी तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाएगा.

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों के विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और जनसंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल है.

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रवास संगठन विस्तार, शक्ति केंद्रों की सक्रियता, सेवा, संपर्क और समन्वय जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को नई दिशा देगा. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों को संगठन की कार्ययोजना के रूप में अपनाकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगामी जिम्मेदारियों के निर्वहन का आह्वान किया.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button