मनोरंजन

Viral Video: ‘इनकी बीवियां क्यों नहीं टिकती यार…’, आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी सावंत ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वो 61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं. आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. अब इस बीच ‘ड्रामा क्वीन राखी’ सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं राखी ने क्या कहा?

मैं चौथी शादी के लिए तैयार हूं…
राखी सावंत को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया. इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बातचीत की और आमिर खान की तीसरी शादी पर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया. राखी ने कहा, ‘ये आमिर खान सर की बीवियां क्यों नहीं टिकती यार. आमिर सर सारे रिकॉर्ड तो आपने ही ब्रेक कर दिए हैं. कितनी शादियां करते हो? कितने तलाक लेते हो? कितने बच्चे पैदा करते हो? वैसे सही है देश को वंश बढ़ाना चाहिए. बढ़ाओ बढ़ाओ. ये आखिरी शादी है आमिर सर या इसके बाद चौथी भी होगी. चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं.’

यूजर्स ने राखी सावंत से पूछा ये सवाल
राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, ‘राखी तीन चार तो तुम भी कर चुकी हो. तुम्हारे पति भी नहीं टिकते.’

ये भी पढ़ें:- माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर…क्या माहिका शर्मा संग हार्दिक पांड्या ने कर ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

Viral Video: 'इनकी बीवियां क्यों नहीं टिकती यार...', आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी सावंत ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

एक ने लिखा, ‘राखी आपको क्यों दुख हो रहा है… तीन-चार तो आप भी कर चुकी हो.’ एक ने लिखा, ‘सही बोला राखी जी, बहुत बढ़िया.’ दूसरे ने लिखा, ‘सही रोस्ट किया.’ 

Viral Video: 'इनकी बीवियां क्यों नहीं टिकती यार...', आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी सावंत ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

Viral Video: 'इनकी बीवियां क्यों नहीं टिकती यार...', आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी सावंत ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

आमिर खान की शादियां और तलाक
बता दें कि आमिर खान की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे इरा खान और जुनैद खान हैं. हालांकि, 2002 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की. इस रिश्ते से उनका एक बेटा आजाद है, लेकिन 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया. अब आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 1: ‘वेलकम टू द जंगल’ का कहर, पहले दिन ‘कॉकटेल 2’ से ‘भूत बंगला’ तक 29 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे, बना दिया ये रिकॉर्ड



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button