खेल

टीम इंडिया पर मंडराया T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा, एक हार ने बढ़ाई मुश्किलें, समझिए पूरा समीकरण

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलफ 1 जून को खेले गए मुकाबले में हार झेलनी पड़ी. इस नतीजे के बाद ग्रुप-1 की अंक तालिका का समीकरण पूरी तरह बदल गया है. टूर्नामेंट का फॉर्मेट ऐसा है कि एक हार भी किसी टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है. भारत के साथ फिलहाल कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ग्रुप-1 का हिस्सा है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है. वहीं भारत ने तीन में से दो मैच जीतकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई हुई है. दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के भी समान अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते अफ्रीकी टीम तीसरे स्थान पर है. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स लगातार तीन हार के बाद लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.

भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

भारत की मुश्किल इसलिए बढ़ गई है क्योंकि अब उसके सामने बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों की चुनौती है. आईसीसी के नियमों के अनुसार हर ग्रुप से सिर्फ दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी. अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिलती है तो उसके 6 अंक ही रह जाएंगे और सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के बचे हुए मुकाबले बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के खिलाफ हैं. कागजों पर ये दोनों मुकाबले अफ्रीकी टीम के लिए अपेक्षाकृत आसान माने जा रहे हैं. अगर दक्षिण अफ्रीका दोनों मैच जीत जाती है तो उसके 8 अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में जगह बनाने की मजबूत दावेदार बन जाएगी. हालांकि समीकरण अभी पूरी तरह भारत के खिलाफ नहीं हैं. यदि ऑस्ट्रेलिया अपने अगले मैचों में पाकिस्तान और भारत के खिलाफ हार जाती है तो ग्रुप की तस्वीर फिर बदल सकती है और कई टीमें क्वालीफिकेशन की दौड़ में आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs AFG 3rd ODI: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में अफगानिस्तान के कप्तान ने कर दी ये बड़ा गलती, ICC ने फिर क्या किया जानिए

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में क्या हुआ?

मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने मारिजाने कैप की शानदार 81 रन की पारी के दम पर 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. प्रोटियाज टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में राधा यादव के दो छूटे हुए कैच भी भारत पर भारी पड़े. उन्होंने मारिजाने कैप के 27 और 66 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान दिया, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए कैप ने मैच जिताऊ पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IND A vs SL A: ‘कोई दबाव नहीं था, इस सीरीज में मुझे…’ वैभव सूर्यवंशी का बयान वायरल

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button