मनोरंजन

दो सुपरस्टार्स फेल, चुपचाप नोट छाप रही ये हॉरर फिल्म, 6 दिनों में ही वसूल डाला 90% से ज्यादा बजट

12 जून को सिनेमाघरों में कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ के साथ मिमोह चक्रवर्ती की ‘हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट’ भी रिलीज हुई थी. दिलचस्प बात ये है कि ये हॉरर फिल्म दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों पर भारी पड़ रही है. अच्छी शुरुआत और जबरदस्त ओपनिंग वीकेंड के बाद ये वीकडेज में भी कमाल की कमाई कर रही है. इसी के साथ इसने महज 6 दिनों में अपने बजट का 98 फीसदी से ज्यादा वसूल कर लिया है. चलिए यहां ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ के छठे दिन यानी बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर सफल होने की राह पर है. विक्रम भट्ट की इस फ़िल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है फिर भी, ये कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ से ज़्यादा कमाई करने में कामयाब रही है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो  सैकनिल्क  की रिपोर्ट के मुताबिक  इस हॉरर ड्रामा ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 4 हजार180 शो में 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही, भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 17.31 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें:-Alpha Box Office: आलिया की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर पाएगी ‘अल्फा’? जानें- कितना कमाना होगा?

‘हॉन्टेड 3D’100 फीसदी लागत वसूलने से कितनी दूर?
खबरों के मुताबिक, ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ की लागत सिर्फ 15 करोड़ रुपये है और रिलीज के 6 दिनों में ये 24.75 करोड़ नेट कमाई कर चुकी है. यानी, सिर्फ़ 6 दिनों में इसने अपने बजट का 98.33% हिस्सा वसूल कर लिया है अपनी पूरी लागत वसूलने और सेफ़ ज़ोन में आने के लिए इसे बस 25 करोड़ और कमाने हैं, जो आज यानी सातवें दिन पूरे हो जाएंगे. 100% लागत वसूलने के बाद, फ़िल्म मुनाफ़ा कमाना शुरू कर देगी और इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर ‘प्लस’ फिल्म का दर्जा हासिल कर लेगी.

फिल्म के बारे में
‘हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट’ के डायरेक्टर विक्रम भट्ट हैं और इसे आनंद पंडित और राकेश जुनेजा ने प्रोड्यूस किया है, रूपा पंडित, राहुल वी दुबे, दिलीप एस. जायसवाल, संजय रमेश सिंह और मनीष भूषण मिश्रा इसके को-प्रोड्यूसर हैं. यह फ़िल्म 12 जून को रिलीज़ हुई थी.

ये भी पढ़ें:-Wednesday Box Office 17June: पिट गईं कंगना-मनोज की फिल्में, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने चौंकाया, जानें- बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button