उत्तर प्रदेशभारत

Noida News: एडिशनल कमिश्नर की समीक्षा बैठक में बेहोश हो गए GST के डिप्टी कमिश्नर, आया हार्ट अटैक; अस्पताल में भर्ती

Noida News: एडिशनल कमिश्नर की समीक्षा बैठक में बेहोश हो गए GST के डिप्टी कमिश्नर, आया हार्ट अटैक; अस्पताल में भर्ती

डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Noida News: ग्रेटर नोएडा स्थित GST विभाग के ऑफिस में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान नोएडा जोन के डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जानकारी के अनुसार, एडिशनल कमिश्नर संदीप भागिया की अध्यक्षता में यह बैठक चल रही थी. इसी दौरान वेद प्रकाश सिंह असहज महसूस करने लगे. कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए और उनको हार्ट अटैक आ गया.

आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया

हार्ट अटैक आने के तुरंत बाद बैठक में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल लेकर गए. अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण बैठक को बीच में ही खत्म करना पड़ा. घटना के बाद विभाग के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना.

एडिशनल कमिश्नर ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

एडिशनल कमिश्नर संदीप भागिया ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित बैठक नियमित प्रशासनिक समीक्षा के लिए बुलाई गई थी. उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. बैठक के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया.

विभागीय हलकों में चर्चा है कि बैठक के दौरान वेद प्रकाश सिंह को हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते उनकी स्थिति और गंभीर हो गई. हालांकि, इस संबंध में अभी तक अस्पताल या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.

विभाग में चिंता का माहौल

घटना के बाद GST विभाग में चिंता का माहौल है. अधिकारी और कर्मचारी लगातार उनकी सेहत की जानकारी ले रहे हैं. वहीं, पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं. पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

नदीम सैफी

नदीम सैफी

नदीम सैफी पिछले 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति व क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ है. कई टीवी चेन्नल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे तब सड़कों पर उतरकर लोगों को ग्राउंड जीरो से रूबरू करवाया. नोएडा में एक दैनिक समाचार पत्र से शुरुआत की और R9 टीवी, नवतेज टीवी, प्राइम न्यूज़ व जनतंत्र टीवी में काम का अनुभव लिया. फिलहाल TV9 में बतौर डिजिटल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button