उत्तर प्रदेशभारत

वाराणसी: बॉयफ्रेंड समीर ने जबरदस्ती खिलाई थी अबॉर्शन की दवा, ज्यादा ब्लीडिंग से नर्सिंग छात्रा की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वाराणसी: बॉयफ्रेंड समीर ने जबरदस्ती खिलाई थी अबॉर्शन की दवा, ज्यादा ब्लीडिंग से नर्सिंग छात्रा की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है.

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में जीएनएम सेकेंड ईयर की नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ज्यादा ब्लीडिंग होने छात्रा के मौत की बात सामने आई है. रिपोर्ट सामने आने के बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मोहम्मद समीर के रूप में हुई है. पूछताछ में सामने आया है कि घटना वाले दिन छात्रा सुबह करीब नौ बजे खाना लेकर समीर के पास उसके हाॅस्टल में पहुंची थी. इस दौरान दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक प्रेगनेंसी को लेकर बातचीत हुई. छात्रा करीब तीन महीने की प्रेग्नेंट थी और वह शादी करना चाहती थी, जबकि आरोपी बॉयफ्रेंड अबॉर्शन कराने का दबाव बना रहा था.

दबाव बनाकर छात्रा को खिलाई थी अबॉर्शन की दवा

आरोप है कि छात्रा के इनकार करने पर समीर ने करियर और समाज में बदनामी का हवाला देकर उसे अबॉर्शन के लिए राजी किया. इसके बाद उसने छात्रा को अबॉर्शन की दवा खिला दी. दवा खाने के कुछ ही समय बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और तेज दर्द के साथ अधिक ब्लीडिंग होने लगी.

छात्रा की मौत के बाद फरार हो गया था आरोपी

हालत बिगड़ने पर आरोपी ने छात्रा को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. छात्रा की मौत के बाद समीर घबरा गया और अपने घर जौनपुर चला गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

7 महीने पहले भी दी थी अबॉर्शन की दवा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि करीब सात महीने पहले भी उसने छात्रा को अबॉर्शन की दवा दी थी. उस समय छात्रा की हालत ठीक हो गई थी, लेकिन इस बार स्थिति गंभीर हो गई. पुलिस के अनुसार दोनों करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे. पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

बॉयफ्रेंड के लिए बिरयानी लेकर जाना चाहती थी छात्रा

घटना वाले दिन छात्रा बॉयफ्रेंड समीर के लिए घर बिरयानी बनाकर ले जाना चाहती थी, लेकिन उसकी मां ने कहा कि आज सब्जी पराठा ही ले जाओ. बिरयानी किसी और दिन अपनी दोस्त को खिला देना. दोनों एक ही काॅलेज में पढ़ने थे. छात्रा सेकेंड ईयर में थी, जबकि आरोपी बॉयफ्रेंड थर्ड ईयर का छात्र है.

ये भी पढ़ें – कौन है मोहम्मद समीर? हॉस्टल में मिलने पहुंची थी छात्रा, फिर मिली लाश

अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह

पिछले 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय, 2008 सितम्बर में नई दुनियां अख़बार दिल्ली से पत्रकारिता शुरू की. अप्रैल 2009 में ज़ी मीडिया जॉइन किया. दिसंबर 2018 तक ज़ी मीडिया में बतौर ब्यूरो चीफ बनारस रहा. जनवरी 2019 से जनतंत्र टीवी में गए और 2021 तक जिम्मेदारी निभाई.

रोमिंग जर्नलिस्ट के तौर पर जनतंत्र टीवी के लिए स्पेशल करेस्पोंडेंट की हैसियत से दिल्ली, बिहार-झारखंड और लखनऊ में अपनी सेवाएं दीं. टीवी 9 यूपी का हिस्सा बनने से पहले न्यूज़ नेशन गोरखपुर में बतौर ब्यूरो चीफ़ की भूमिका में रहे. फिलहाल टीवी 9 यूपी (डिजिटल) के लिए बनारस से सेवाएं दे रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button