उत्तर प्रदेशभारत

यूपी में आतंकियों की साजिश नाकाम… निशाने पर थे अस्पताल, स्कूल और बीजेपी ऑफिस

यूपी में आतंकियों की साजिश नाकाम... निशाने पर थे अस्पताल, स्कूल और बीजेपी ऑफिस

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है. जांच एजेंसीयों के मुताबिक आरोपियों ने दिल्ली एनसीआर में दहशत फैलाने की तैयारी की थी. बताया जा रहा है कि नोएडा में बीजेपी कार्यालय, अस्पताल, स्कूल और एकप्रतिष्ठान को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी. एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि हमले को अंजाम देने के लिए हथियार और विस्फोटक सामग्री पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब के रास्ते भारत में पहुचाई जानी थी. इसके बाद नोएडा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना था.

जांच एजेंसी के अनुसार 23 अप्रैल को नोएडा सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में तुषार चौहान और समीर खान को गिरफ्तार किया गया था. दोनों से पूछताछ के बाद 27 मई को सहारनपुर से महकाब शाहरुख , गगनदीप उर्फ गुरु और मुशर्रफ को एटीएस ने गिरफ्तार किया गया. जांच में दावा किया गया कि आरोपी पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे और हमले के लिए हथियार, विस्फोटक हासिल करने की कोशिश कर रहे थे.

पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे आरोपी

एटीएस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे. आरोप है कि शहजाद भट्टी और आबिद जट जैसे गिरोह से जुड़े लोगों की मदद से हथियार और विस्फोटक जुटाने की कोशिश की जा रही थी. एजेंसी को शक है कि देश के अंदर मौजूद स्लीपर सेल की मदद से इस पूरी साजिश को आगे बढ़ाया जा रहा था. फिलहाल मोबाइल और अन्य डिजिटल सबूत के आधार पर नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश की जा रही थी.

हथियार मिलने से पहले ही एटीएस ने दबोचा

एटीएस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों को अभी हथियार और विस्फोटक नहीं मिले थे, इससे पहले ही कार्रवाई करते हुए इन सभी को पकड़ लिया गया. फिलहाल इनके कब्जे से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. एटीएस ने गिरफ्तार आरोपियों से जुड़ी रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय भेज दी है. साथ ही स्लीपर सेल से जुड़े लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है. आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button