उत्तर प्रदेशभारत

हो चुकी थीं निकाह की रस्में, विदाई से पहले अचानक आई एक अनजान औरत… ऐसा क्या कहा कि दुल्हन ने तोड़ दी शादी

हो चुकी थीं निकाह की रस्में, विदाई से पहले अचानक आई एक अनजान औरत... ऐसा क्या कहा कि दुल्हन ने तोड़ दी शादी

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय भारी हंगामा और हड़कंप मच गया, जब एक युवक का दूसरा निकाह रुकवाने के लिए उसकी पहली पत्नी पुलिस बल के साथ सीधे विवाह स्थल पर धमक पड़ी. यह चौंकाने वाली घटना चंडौस थाना क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर की है. पुलिस के आने की भनक लगते ही दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गया.

हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक निकाह की मुख्य रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन इसके बाद जो मोड़ आया उसने सभी को हैरान कर दिया. दूल्हे की सच्चाई और पहली शादी की बात सामने आते ही नवविवाहिता ने धोखेबाज दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया. लड़की पक्ष के इस कड़े फैसले के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौटना पड़ा.

‘बिना तलाक दिए रचा रहा था दूसरा ब्याह’

जानकारी के अनुसार, क्वार्सी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने चंडौस थाना पुलिस को एक लिखित शिकायती पत्र दिया था. महिला ने बताया कि उसका निकाह लगभग तीन साल पहले बुलंदशहर के हापुड़ निवासी एक युवक के साथ हुआ था. पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना करता था. करीब एक साल पहले आरोपी पति ने उसे जबरन घर से निकाल दिया था, जिसके बाद से वह अपने मायके में रहने को मजबूर थी. महिला को जब पता चला कि उसका पति उसे बिना तलाक दिए कानूनी नियमों को ताक पर रखकर रामपुर शाहपुर गांव में चोरी-छिपे दूसरा निकाह कर रहा है, तो उसने तुरंत पुलिस की शरण ली. शिकायत मिलते ही चंडौस थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और बिना वक्त गंवाए विवाह स्थल पर छापेमारी करने पहुंच गई.

देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा भी है दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

इस पूरे मामले में एक और बेहद गंभीर और संवेदनशील पहलू सामने आया है. पीड़ित महिला ने खुलासा किया कि उसने करीब चार महीने पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से भी गुहार लगाई थी. SSP के कड़े आदेश के बाद पुलिस ने महिला के देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था. महिला का आरोप है कि देवर की हैवानियत के कारण वह गर्भवती भी हो गई थी.

ये भी पढ़ें: दाढ़ी बढ़वाई, टोपी पहनाया शारीरिक संबंध बनाए फिर किया ब्लैकमेल; महिला जिम ट्रेनर ने कारोबारी के बेटे का कैसे बदला धर्म?

इस संबंध में चंडौस कोतवाल सत्यवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था. पुलिस के पहुंचने तक निकाह की रस्में हो चुकी थीं, लेकिन स्थिति को भांपते हुए लड़की पक्ष ने विदाई नहीं की और बरात बिना दुल्हन के वापस चली गई. पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पहली पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी पति व अन्य के खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. यह सनसनीखेज घटना पूरे इलाके में गंभीर चर्चा का विषय बनी हुई है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button