उत्तर प्रदेशभारत

‘कॉलेज के दिनों में भी करता था ओछी हरकतें…’, फर्जी इंजीनियर बाबा अभिषेक मिश्रा का खुला डार्क सीक्रेट, IIT रुड़की जाएगी मथुरा पुलिस

'कॉलेज के दिनों में भी करता था ओछी हरकतें...', फर्जी इंजीनियर बाबा अभिषेक मिश्रा का खुला डार्क सीक्रेट, IIT रुड़की जाएगी मथुरा पुलिस

फर्जी आईआईटी बाबा अभिषेक मिश्रा.

Farzi Baba Abhishek Mishra: उत्तर प्रदेश के मथुरा (गोवर्धन) में ऑनलाइन गीता प्रवचन की आड़ में युवतियों का यौन शोषण करने वाले आईआईटियन (IITian) बाबा उर्फ अभिषेक मिश्रा को लेकर हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. खुद को भगवान कृष्ण का अवतार बताने वाले इस पाखंडी बाबा का पाप का घड़ा अब पूरी तरह भर चुका है. पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि अभिषेक मिश्रा की ये गंदी हरकतें नई नहीं हैं, बल्कि कॉलेज के दिनों से ही वह इस तरह की ओछी हरकतों में शामिल रहा है.

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पता चला कि आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड के रुड़की में भी पूर्व में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी. इस इनपुट के बाद अब मथुरा पुलिस जल्द ही उत्तराखंड के रुड़की का रुख कर सकती है.

कॉलेज के दिनों से ही युवतियों को फंसाने में था माहिर

ओडिशा के रहने वाले अभिषेक मिश्रा ने साल 2017 से 2021 के बीच देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. पुलिस जांच और खुफिया तंत्र की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि अभिषेक कॉलेज के दिनों से ही अपनी महिला सहपाठियों (क्लासमेट्स) को अपने जाल में फंसाने का काम करता था.

पढ़ा-लिखा होने और बातचीत की कला में माहिर होने के कारण वह अपने सहपाठियों के बीच काफी प्रभावशाली माना जाता था. युवा और युवतियां आसानी से उसकी चिकनी-चुपड़ी बातों में आ जाते थे. इसी का फायदा उठाकर उसने खुद को एक ‘आध्यात्मिक मार्गदर्शक’ के रूप में पेश करना शुरू किया और धीरे-धीरे युवतियों का शारीरिक और मानसिक शोषण करने लगा.

रुड़की कनेक्शन की जांच करेगी पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक मिश्रा के खिलाफ रुड़की में भी एक युवती द्वारा शिकायत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि, उस पुरानी शिकायत पर क्या कानूनी कार्रवाई हुई थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मथुरा पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क साधा है. इस संबंध में एसएसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया कि मथुरा पुलिस ने उनसे इस केस को लेकर बातचीत की है और जांच में उत्तराखंड पुलिस की तरफ से मथुरा पुलिस को पूरा सहयोग दिया जाएगा.

बैंक खातों, सोशल मीडिया और डिजिटल सबूतों की कड़ाई से जांच

सोमवार को राधाकुंड स्थित उसके कथित आश्रम से गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिषेक मिश्रा के बैंक खातों, सोशल मीडिया नेटवर्क और पर्सनल डिजिटल दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस के हाथ कई ऐसे पुख्ता और आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य लगे हैं, जो आरोपी के खिलाफ इस पूरे घिनौने सिंडिकेट को साबित करते हैं.

ये भी पढ़ें: IIT ग्रेजुएट, 20 लाख का पैकेज नौकरी छोड़ हाई-प्रोफाइल लड़कियों को बनाने लगा टारगेट, ढोंगी बाबा अभिषेक मिश्रा के घिनौने खेल की अनसुनी कहानी

आरोप है कि वह ऑनलाइन कीर्तन मंडली और प्रवचन के बहाने मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाली पढ़ी-लिखी युवतियों को बुलाता था, उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनके अश्लील वीडियो और तस्वीरें शूट करता था और फिर लाखों रुपये की ब्लैकमेलिंग करता था.

छत्तीसगढ़ की पीड़िता की हिम्मत से खुला राज

इस पूरे मामले का भंडाफोड़ छत्तीसगढ़ की रहने वाली बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा की शिकायत के बाद हुआ. पीड़िता को रात में प्रसाद के नाम पर दूध में नशीला पदार्थ दिया गया था. सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसे अपने साथ हुए गलत काम का अहसास हुआ. घर लौटकर उसने हिम्मत दिखाई और मुकदमा दर्ज कराया. जब पुलिस ने आरोपी के आश्रम पर छापा मारा, तो वहां दो और लड़कियां मिलीं, जिन्हें नशीले पदार्थ दिए जा रहे थे और वे इसकी आदी हो चुकी थीं. पुलिस अब आरोपी के पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने में जुटी है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button