उत्तर प्रदेशभारत

बंद घर, 4 लाशें और बोर्ड पर लिखा ‘रहस्य’… प्रयागराज की उलझी मर्डर मिस्ट्री, अलग-अलग कमरों में मिले शव

बंद घर, 4 लाशें और बोर्ड पर लिखा 'रहस्य'... प्रयागराज की उलझी मर्डर मिस्ट्री, अलग-अलग कमरों में मिले शव

घर के बाहर लोगों का जमावड़ा

Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सिटी जोन के कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक बंद घर से चार लाशें मिली हैं. बंद घर में पहले पुलिस को तीन लाशें मिली थीं, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग, 65 वर्षीय उनकी पत्नी और 45 वर्षीय बेटी का शव मिला था, लेकिन बाद में छानबीन में घर में बनी दुकान से पुलिस अब बेटे की भी लाश मिली हैं. पुलिस को जहां से बेटे की लाश मिली वहां लिखा है कि बंटी-बबली ने मारा है.

शहर के सबसे पुराने और भीड़-भाड़ वाले इलाके साउथ मलाका में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब इलाके के एक बंद घर से 70 साल के वीरेंद्र वैश्य, 65 साल की उनकी पत्नी अनिता वैश्य, 45 साल की बेटी मीनाक्षी वैश्य और बेटे अभिषेक का शव मिला. पहले इस घर से पुलिस को तीन शव मिले थे, जबकि बेटे अभिषेक को लापता बताया जा रहा था. लेकिन पुलिस ने जब इस पूरे घर की छानबीन की तो घर मे बनी दुकान से एक और लाश मिली.

पेचीदा हुआ मामला

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अनुमान लगाया हैं कि ये लाश बेटे अभिषेक की हैं. बेटे की लाश मिलने से अब ये मामला और भी पेचीदा हो गया है. मालूम हो कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था. आने-जाने वाले लोगों और पड़ोसियों को घर के पास जब बदबू आने लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गई तो अंदर का मंजर देखकर हैरत में पड़ गई.

अलग-अलग कमरों में मिले शव

घर के अंदर पिता,मां और बेटी के शव अलग-अलग कमरों में पड़ा था, जिनमें से दुर्गंध आ रही थी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस स्थानीय लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

किस पर लगा मारने का आरोप

एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा के मुताबिक, शवों पर चोट के निशान है. उन्होंने बताया पहले बुजुर्ग दंपत्ति और बेटी का शव मिला था, लेकिन बाद में घर की दुकान से एक और शव बरामद हुआ है, जिसे परिजनों ने बेटे अभिषेक का बॉडी बताई है. उन्होंने ये भी बताया कि इस परिवार का एक बेटा धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद है. पुलिस ने ये भी बताया कि जहां बेटे अभिषेक का शव मिला हैं, वहां बिजली के बोर्ड पर लिखा था कि बंटी बबली और बहू ने मारा हैं. फिलहाल पुलिस अब इस मामले में संपत्ति विवाद को लेकर भी जांच कर रही.

मनीष वर्मा

मनीष वर्मा

मनीष वर्मा 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वो IBN7, न्यूज़ एक्सप्रेस, नेशनल वॉयस, MH-1 न्यूज़ चैनल तथा न्यूज़-ट्रैक , इंडियन ओपिनियन में काम कर चुके हैं. मुख्य रूप से ‘बुंदेलखंड की भूख- अवार्डेड स्टोरी ऑफ IBN7’, चार महाकुम्भ/अर्धकुंभ (2001, 2007, 2013, 2019), महेश योगी समाधि का अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम, कुख्यात डकैत ददुआ एनकाउंटर, कुख्यात डकैत ठोकिया द्वारा 7 जवानों की नृशंस हत्या की स्पेशल कवरेज कर चुके हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button