खेल

नाम बड़े और दर्शन छोटे, इन 5 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा! टीमों को लगाया करोड़ों का चूना

सभी 10 टीमों ने बहुत संघर्ष किया, लेकिन अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 का खिताब जीता. फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती. वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रिंस यादव और अंशुल कंबोज जैसे युवाओं ने धमाकेदार प्रदर्शन कर महफिल लूटी.

इसी बीच कुछ ऐसे इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ी भी रहे जिनसे उम्मीद ऐसी की जा रही थी कि वे अपनी-अपनी टीम की नैया पार लगाएंगे, लेकिन प्रदर्शन के मामले में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए.

मार्को जानसेन

फिलहाल विश्व के टॉप ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक मार्को जानसेन आईपीएल 2026 में पूरी तरह फ्लॉप रहे. पूरे सीजन में उन्होंने बल्लेबाजी में केवल 51 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में 9 विकेट लिए. वो बहुत महंगे भी साबित हुए क्योंकि उनका इकोनॉमी रेट 10.20 जा रहा.

जैकब बैथेल

जैकब बैथेल के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 शानदार रहा था, लेकिन आईपीएल 2026 में आकर उनकी बल्लेबाजी का दम निकल गया. उन्होंने सीजन में 7 मैच खेले और केवल 96 रन बना पाए. उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 124.68 का रहा.

शिमरोन हेटमायर

शिमरोन हेटमायर अपनी तूफानी बैटिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में यह तूफान थमा हुआ नजर आया. उन्हें मैच विनर के रूप में देखा जाता है, लेकिन इस बार वो राजस्थान रॉयल्स की कमजोर कड़ी बन बैठे. उन्होंने 8 मैच खेले जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ 78 रन निकले.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में चमके 5 विदेशी दिग्गज, इन खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल

डेवाल्ड ब्रेविस

चेन्नई सुपर किंग्स की मिडिल ओवरों में बैटिंग की समस्या का एक मुख्य कारण डेवाल्ड ब्रेविस का ना चलना भी रहा. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 163 से भी अधिक है, लेकिन आईपीएल 2026 में उन्होंने करीब 128 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 151 रन बनाए.

ट्रेंट बोल्ट

स्विंग के जादूगरों में से एक ट्रेंट बोल्ट हर बार आईपीएल में एक घातक गेंदबाज सिद्ध होते आए हैं. इस बार उनका जादू खोया हुआ नजर आया, क्योंकि मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button