उत्तर प्रदेशभारत

गई थी गाय का इलाज कराने, वहीं मिला धोखेबाज कैफ; कानपुर की इस लॉ स्टूडेंट से दरिंदगी की कहानी

गई थी गाय का इलाज कराने, वहीं मिला धोखेबाज कैफ; कानपुर की इस लॉ स्टूडेंट से दरिंदगी की कहानी

यूपी पुलिस की सांकेतिक फोटो

Kanpur law student case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक लॉ की स्ट्डेंट ने एक युवक पर नाम और पहचान छिपाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं, मामला हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही यह भी जांच शुरू कर दी गई है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह अन्य लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाकर शोषण तो नहीं किया.

पीड़िता के मुताबिक, कुछ समय पहले वह अपने घर में पाली गई गाय के इलाज के लिए कोपरगंज स्थित पशु चिकित्सालय गई थी. वहां मौजूद एक पशु डॉक्टर ने मदद के लिए एक युवक को भेजा, जिसने अपना नाम राजदीप बताया. इलाज के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे आरोपी ने छात्रा से नजदीकियां बढ़ा लीं. आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताकर शादी का भरोसा दिलाया और इसी बहाने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए.

राजदीप नहीं मो कैफ बुलाइए…

छात्रा को कुछ समय बाद युवक की गतिविधियों पर शक हुआ. इसके बाद उसने पशु डॉक्टर से फोन पर संपर्क किया, तब उसे पता चला कि जिस युवक ने अपना नाम राजदीप बताया था, उसका असली नाम मो. कैफ है और वह मसवानपुर का रहने वाला है. सच्चाई सामने आने के बाद छात्रा ने आरोपी से दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी.

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार उसे परेशान करने लगा. वह नशे की हालत में कई बार छात्रा के घर पहुंच जाता था और गाली-गलौज करता था. इतना ही नहीं, आरोपी कथित तौर पर पुलिस में शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी भी देता था. छात्रा ने आरोप लगाया कि कैफ कॉलेज से लेकर घर तक उसका पीछा करता था और परिवार को जान से मारने की धमकियां देता था. आरोपी की हरकतों से पूरा परिवार दहशत में आ गया था. डर और मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने कॉलेज जाना तक बंद कर दिया था.

सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बना रखे थे

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदू नामों से कई फर्जी अकाउंट बना रखे थे. इन अकाउंट्स के जरिए वह लड़कियों से संपर्क करता और उनसे बातचीत करता था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितनी लड़कियों से इस तरह संपर्क किया था.

शुक्रवार को पीड़िता और उसके परिवार ने एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी. एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को शनिवार को जेल भेजा जाएगा और मामले की हर पहलू से जांच जारी है.

अनुराग अग्रवाल

अनुराग अग्रवाल

सोलो ट्रैवलिंग का शौक. सहारा समय, इंडिया वॉइस और न्यूज़ नेशन जैसी संस्थाओं में 18 साल से ज्यादा का टीवी जर्नलिज्म का अनुभव.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button