खेल

मुंबई को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने बनाई प्लेऑफ में जाने, जानिए क्या है प्लेऑफ का पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 लीग की उलझन समाप्त हो चुका है. लीग स्टेज का सबसे बड़ा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो चुका. रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ का आखिरी टिकट कब्जा लिया है. इसी जीत के साथ राजस्थान ने न सिर्फ अपनी जगह पक्की की, बल्कि पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण भी साफ हो गया. मुंबई की इस हार के बाद प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फिर गया और दोनों टीमें आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट की प्लेऑफ से बाहर हो गई हैं.

राजस्थान रॉयल्स की इस जीत में टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. पूरे मुकाबले में राजस्थान ने दबाव बनाए रखा और मुंबई इंडियंस को वापसी का मौका नहीं दिया. खास बात यह रही कि टीम ने करो या मरो के मैच में बेहतरीन संयम दिखाया. रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान ने 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल कर लिया.

वहीं लीग स्टेज खत्म होने के बाद प्लेऑफ की चारों टीमें भी तय हो चुकी हैं. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 अंकों और शानदार नेट रन रेट के दम पर टॉप पोजिशन हासिल की. गुजरात टाइटंस भी 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. सनराइजर्स हैदराबाद ने पूरे सीजन में आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए तीसरा स्थान अपने नाम किया, जबकि राजस्थान चौथी टीम बनी.

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, पॉइंट्स टेबल की टॉप दो टीमों यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-1 का मुकाबला खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. हालांकि हारने वाली टीम के पास भी फाइनल में पहुंचने का एक और मौका रहेगा, क्योंकि उसे क्वालीफायर-2 खेलने का मौका दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- पहले भारत, फिर पाकिस्तान… ये तीन क्रिकेटर दोनों देशों के लिए खेले क्रिकेट, एक का नाम तो चौंका देगा

दूसरी तरफ एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा रहेगा. जो टीम यह मैच जीतेगी, वह क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर आईपीएल 2026 में यहीं खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2026: रिंकू सिंह से सूर्यकूमार यादव तक बन सकते हैं नए कप्तान, अगले सीजन कई फ्रेंचाइजी इन्हें सौंप सकती है टीम की कमान

एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 खेला जाएगा, जिसमें क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल का दूसरा टिकट हासिल करेगी. आईपीएल 2026 की चमचमाती ट्रॉफी के लिए क्वालीफायर-1 की विजेता और क्वालीफायर-2 की विजेता टीम ग्रैंड फिनाले के खिताबी मुकाबले में आपस में टकराएंगी. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button