उत्तर प्रदेशभारत

हाथरस में रेलवे ट्रैक पर खड़ी कर दी कार और हो गए फरार… ट्रेन से टक्कर में बाल-बाल बचे लोग

हाथरस में रेलवे ट्रैक पर खड़ी कर दी कार और हो गए फरार... ट्रेन से टक्कर में बाल-बाल बचे लोग

कार को रेलवे ट्रैक से हटाते रेल कर्मचारी

यूपी के हाथरस जिले में देर रात बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बच गया. पुरानी रंजिश में दंबगों ने दंपति के साथ मारपीट की और उनकी कार को रेलवे ट्रैक पर छोड़कर फरार हो गए. कार आगरा फोर्ट एक्सप्रेस से टकराई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया. उसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है. घटना जिले के मुरसान कस्बे की है.

जानकारी के अनुसार, मुरसान के मोहल्ला खाई निवासी रतनलाल अपनी पत्नी के साथ जट्टारी से वापस लौट रहे थे. देर रात करीब 11 बजे जब वह मुरसान सब्जी मंडी के पास पहुंचे, तभी डेविड उर्फ शांतनु, भानु, मोना समेत 5-6 लोगों ने उनकी कार को रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से दंपत्ति के साथ मारपीट की और उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

रेलवे ट्रैक पर खड़ी कर दी कार

पीड़ित रतनलाल का आरोप है कि वह जान बचाने के लिए पत्ती के साथ कार से जैसे निकलने इसी बीच भानु और मोना उनकी कार लेकर फरार हो गए. बाद में आरोपियों ने कार को मुरसान रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ा कर दिया. कुछ समय बाद मथुरा से हाथरस की ओर जा रही रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रैक पर खड़ी कार से टकरा गई.

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे कर्मचारी और मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची. रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद लगभग एक घंटे बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया. गेटमैन सूरज ने अधिकारियों को बताया कि वह अपनी केबिन में मौजूद था और उसे ट्रैक पर कार पहुंचने की जानकारी नहीं हो सकी.

क्या था विवाद?

पीड़ित रतनलाल ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले उनके बेटे का डेविड से विवाद हुआ था. तभी से वह इसे रंजिश मान रहा था और लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें – फर्जी डॉक्टर बताकर बनाया दोस्त, शादी के बाद युवती ने लगाया रेप का आरोप

शुभम गुप्ता

शुभम गुप्ता

शुभम गुप्ता को पत्रकारिता में 14 सालों का अनुभव है. क्राइम और राजनीति की खबरों में अच्छी पकड़ है. फील्ड रिपोर्टिंग, लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उसे दुनिया के सामने परोसना पसंद है. उन्होंने पी सी बागला डिग्री कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस से एमए किया है. उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल किया है. शुभम की पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक आज और राजपथ समाचार पत्र से हुई. इसके बाद हाथरस जिले का लोकल सिटी न्यूज़ चैनल शुरू किया. उन्होंने के न्यूज़, समाचार प्लस, news1 इंडिया में बतौर रिपोर्टर की जिमेदारी भी संभाली है. इसके बाद वो दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग से जुड़े. 2017 में वो Tv9 से जुड़े.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button