उत्तर प्रदेशभारत

बरेली हादसे के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का एक्शन, टंकी निर्माण एजेंसी ब्लैकलिस्ट

बरेली हादसे के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का एक्शन, टंकी निर्माण एजेंसी ब्लैकलिस्ट

फाइल फोटो

बरेली में जल जीवन मिशन की टंकी गिरने के मामले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है. मामले की जांच के लिए गठित समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर निर्माण एजेंसी एनसीसी और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.

ब्लैकलिस्ट रहने तक कंपनी को कोई भी नया काम नहीं मिलेगा. इस मामले में निर्माण कंपनी एनसीसी व थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है. एजेंसियों पर कार्रवाई के साथ-साथ इस मामले में बरेली की अधिशासी अभियंता कुमकुम को भी निलंबित कर दिया गया है.

4 मई को आलमपुर जाफराबाद में गिरी टंकी

आपको बताएं कि 4 मई को बरेली आलमपुर जाफराबाद विकास खंड में एक निर्माणाधीन टंकी गिर गई थी. जिसके बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों में निर्मित और निर्माणाधीन टंकियों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए.

इसके लिए टीपीआई द्वारा टेक्निकल सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट बनाई जाए. साथ ही मंत्री ने उच्चाधिकारियों को परियोजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं.

इंजीनियरों के खिलाफ भी की गई कार्रवाई

परियोजना निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वाहन सही से न करने पर जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता कुमकुम और दो जूनियर इंजीनियरों को भी निलंबित किया गया है. साथ ही इन इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी. योजना में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात दो सहायक अभियंताओं को बर्खास्त करते हुए सेवा समाप्त कर दी गई है. थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज के बरेली में तैनात इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button