मनोरंजन

Tuesday Box Office: ‘राजा शिवाजी’ के सामने सब फेल, मंगलवार को निकली सबसे आगे, ‘माइकल’-‘भूत बंगला’ का ऐसा रहा हाल

‘राजा शिवाजी’ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ही कर रही है. वहीं ‘माइकल’ और ‘भूत बंगला’ भी अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं. आइए जानते हैं मंगलवार को किस फिल्म ने धमाल किया और कौन पीछे रह गई.

ये भी पढ़ें- Netflix और Hotstar का बड़ा धमाका, दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों की OTT रिलीज डेट कंफर्म

‘राजा शिवाजी’

Sacnilk के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने मंगलवार को 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने हिंदी में 1.55 करोड़ कमाए और मराठी में 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 5485 शोज मिले. साथ ही फिल्म को 19.4 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म का टोटल कलेक्शन 44.40 करोड़ हो गया. इस फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. वो फिल्म में लीड रोल में हैं. फिल्म में जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, संजय दत्त जैसे स्टार्स नजर आए.

‘माइकल’

फिल्म ने मंगलवार को 1.82 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 1332 शोज मिले. साथ ही फिल्म को 11 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 41.27 करोड़ हो गया है. ये पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक है. इंडिया में फिल्म को फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘शक्तिमान के लिए रणवीर सिंह आइडियल हो सकते हैं’, किलविश का रोल करने वाले एक्टर बोले- मुकेश खन्ना को दोबारा सोचना चाहिए

‘पैट्रियट’

‘पैट्रियट’ ने मंगलवार को 1.50 करोड़ कमाए. फिल्म को 1825 शोज मिले. फिल्म को 17 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.85 करोड़ हुआ. इस फिल्म में मोहनलाल, ममूटी, फहाद फाजिल जैसे मलयालम इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स हैं.

‘भूत बंगला’

‘भूत बंगला’ ने मंगलवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 4397 शोज मिले और फिल्म को 19 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. भूत बंगला का टोटल कलेक्शन 146.50 करोड़ हो गया है. फिल्म जल्द ही 150 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है. साथ ही फिल्म में मिथिला पालकर, तबु, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल जैसे स्टार्स हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button