उत्तर प्रदेशभारत

दिल्ली में होगी बारिश… यूपी-बिहार में अलर्ट; कैसा रहेगा एमपी-राजस्थान सहित इन राज्यों का मौसम?

दिल्ली में होगी बारिश... यूपी-बिहार में अलर्ट; कैसा रहेगा एमपी-राजस्थान सहित इन राज्यों का मौसम?

दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है.
Image Credit source: PTI

देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से देशभर में मौसम अस्थिर बना हुआ है. वहीं दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 4 मई को दिल्ल-एनसीआर में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. आईएमडी के अनुसार 6 मई को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं.

यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है. आज प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है. कल लखनऊ और कानपुर सहित 22 जिलों में तेज आंधी के बाद बारिश हुई थी. संभल में कल 130 एमएम बारिश दर्ज की गई थी.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार और झारखंड में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के पटना, दरभंगा, भागलपुर सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कल भी पटना सहित कई जिलों में बारिश हुई थी. बिहार में 6 मई तक भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. वहीं झारखंड के दुमका और देवघर सहित कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

एमपी में भी होगी बारिश

एमपी में भी आज बारिश होगी. मौसम विभाग ने 39 जिलों के लिए आंधी और बारिश अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार राज्य में अगले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत रहेगी. वहीं आज राजस्थान के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

यहां होगी बर्फबारी

वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 मई तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी चलने का अनुमान है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button