उत्तर प्रदेशभारत

दरोगा ने 12 सेकंड में जड़े 6 थप्पड़, बोला- अभी ढंग से सबक सिखाना बाकी है… Video वायरल होते ही नपा

दरोगा ने 12 सेकंड में जड़े 6 थप्पड़, बोला- अभी ढंग से सबक सिखाना बाकी है... Video वायरल होते ही नपा

दरोगा का वीडियो वायरल.

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सामने आया है.. यहां मंडावली थाने की भागूवाला चौकी पर तैनात दरोगा संजय कुमार यादव का एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मात्र 12 सेकंड का है, लेकिन इसकी भयावहता किसी को भी विचलित कर सकती है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दरोगा संजय कुमार यादव एक युवक पर थप्पड़ों और घूसों की बरसात कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि दरोगा ने महज 12 सेकंड के भीतर युवक को छह थप्पड़ जड़ दिए. इस दौरान युवक बेबस होकर चुपचाप खड़ा रहा, जबकि दरोगा उसे पीटते हुए कह रहे थे- अभी ढंग से सबक सिखाना बाकी है.

चोरी के शक में कानून हाथ में लिया

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कुछ समय पुरानी बताई जा रही है. दरोगा संजय कुमार यादव एक गांव में चोरी के मामले की जांच करने पहुंचे थे. आरोप था कि युवक ने स्थानीय दुकान से सामान उठाया है. दरोगा ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए, ग्रामीणों के सामने ही युवक की पिटाई शुरू कर दी और खुद ही ‘जज’ बनकर सजा सुनाने लगे.

ये भी पढ़ें: पानी की टंकी में 15 घंटे से फंसे थे दो लड़के, वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने ऐसे बचाई जान, Video वायरल

सोशल मीडिया पर आक्रोश और विभागीय कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. नेटिजन्स का कहना है कि यदि युवक अपराधी भी था, तो पुलिस को उसे इस तरह पीटने का अधिकार किसने दिया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजनौर पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है. पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सूचित किया है कि क्षेत्राधिकारी (CO) नगीना को इस पूरे प्रकरण की जांच सौंप दी गई है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दरोगा के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, इस घटना ने पुलिस के व्यवहार और आम जनता के साथ उनके बर्ताव पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है.

अमित रस्तोगी

अमित रस्तोगी

अमित रस्तोगी पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी पहचान वाइल्डलाइफ, एग्रोफोरेस्ट्री, हॉटिकल्चर, एनिमल हसबेंडरी फील्ड की विशेषज्ञता साथ-साथ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर की जाती है. उन्होंने मांस के लिए ऊंट, गाय, बैलों, गधों और खच्चरों की तस्करी, स्लाटरिंग के खूनी कारोबार का पर्दाफाश किया है.

उन्हें अपने काम के लिए कई सम्मान भी मिले हैं. अमित रस्तोगी ने एमआईटी कालेज औरंगाबाद से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद फिल्म एंव टेलीविजन संस्थान नई दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त कर 2 वर्ष दूरदर्शन और 19 वर्षो तक इंडिया टीवी के लिये बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. वर्तमान में टीवी 9 नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button