खेल

शादी का झांसा और…, मोहम्मद शमी के भाई पर धोखेबाजी के संगीन आरोप, लड़की ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ पर संगीन आरोप लगे हैं. एक महिला ने बहुत बड़ा दावा करके कहा है कि शमी के भाई मोहम्मद कैफ ने उन्हें शादी का झांसा देने के बाद धोखा दिया. इस महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जैसे ही कैफ के सामने शादी की बात रखी गई, उन्होंने बहाने बनाने शुरू कर दिए.

इस महिला ने बताया कि उनकी और मोहम्मद कैफ की मुलाकात एक म्यूचुअल फ्रेंड के माध्यम से हुई थी, जिसका नाम उन्होंने इमरान बताया. उसने कहा कि रिश्ता कैसे खत्म हुआ, इसका उन्हें कोई कारण नहीं पता. एक दिन अचानक उनकी मुलाकात हुई, फिर दोस्ती और इंस्टाग्राम पर चैट होने लगी. इस तरह उनका रिलेशन शुरू हुआ था. 

शादी का झांसा और फिर…

शमी के भाई, मोहम्मद कैफ पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही शादी की बात आई, कैफ अलग हो गए. महिला ने कैफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे रिश्ते में नहीं रहना चाहते थे फिर भी साफ जवाब ना देकर उन्हें धोखे में रखते रहे. कैफ को सीधे तौर पर धोखेबाज भी कहा गया. महिला ने कहा कि मोहम्मद कैफ बिना कुछ कहे अलग हो गए थे. जब इस महिला ने कैफ से रिलेशनशिप आगे बढ़ाने के संबंध में ‘हाँ’ या ‘ना’ में जवाब मांगा गया, लेकिन उन्होंने एक दिन का समय मांगा. जिसके बाद उनके रिश्ते में दरार पड़नी शुरू हो गई थी.

पेशे से क्रिकेटर हैं मोहम्मद कैफ

अपने बड़े भाई मोहम्मद शमी की तरह मोहम्मद कैफ भी पेशे से क्रिकेटर हैं. वे भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वे दायें हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और अपने 14 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 43 विकेट लिए हैं. इसके अलावा लिस्ट-ए करियर में उन्हें 9 मैचों का अनुभव है, जिनमें उन्होंने 12 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें:

एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेगा MI का यह दिग्गज ऑलराउंडर, कैच लेते समय लगी थी चोट

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button