खेल

आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये

IPL 2026 टूर्नामेंट का 42वां मैच विवाद का कारण बन गया है. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन पर ऑलआउट हो गई थी. इसी पारी के दौरान कप्तान रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल मचा हुआ है. दरअसल जेसन होल्डर ने पाटीदार का कैच लपका था, लेकिन कैच पूरा करते समय होल्डर ने गेंद को जमीन पर टिका दिया था. इसी संबंध में विराट कोहली भी बाउंड्री के पास अंपायर से बहस करते दिखे.

क्या आउट थे रजत पाटीदार? बवाल क्यों

यह मामला RCB की पारी के 8वें ओवर का है. अरशद खान गेंदबाजी कर रहे थे और ओवर की चौथी गेंद पर रजत पाटीदार ने लेग साइड में हवाई शॉट लगाया. पाटीदार के शॉट में टाइमिंग अच्छी नहीं थी, इसलिए गेंद हवा में चली गई. जेसन होल्डर भागते हुए आए और डाइव लगाकर बढ़िया कैच लपका.

बेशक जेसन होल्डर का कैच शानदार रहा, लेकिन बवाल इस बात पर है कि कैच पूरा करते समय उन्होंने गेंद को जमीन पर टिका दिया था. मगर थर्ड अंपायर ने कहा कि गेंद पूरी तरह होल्डर के नियंत्रण में थी और उनकी उंगलियां गेंद के नीचे थीं.

 

विराट कोहली और रजत पाटीदार को भी अंपायर से बहस करते देखा गया था. हिन्दी कमेंट्री के समय मोहम्मद कैफ ने भी कहा कि शायद गेंद जमीन से लग गई थी, इसी वजह से होल्डर के कैच पर बवाल मचा हुआ है. 

यह भी पढ़ें:

अभी से हो गया प्लेऑफ पर फैसला? मुंबई समेत ये 3 टीम होंगी बाहर! सामने आया चौंकाने वाला समीकरण



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button