उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बिहार के कांग्रेस नेता समेत 2 की मौत; राहुल गांधी ने जताया दुख

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार शाम लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा व उनकी साली की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा कि प्रवीण कुशवाहा दिल्ली से बिहार लौट रहे थे. उनके साथ उनकी साली, बेटा और चालक भी इनोवा कार में सवार थे. यात्रा के दौरान अचानक चालक को झपकी आ जाने की आशंका जताई जा रही, जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराते हुए एक्सप्रेस-वे पर लगे खंभों से जा भिड़ी.

वहीं सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत पर राहुल गांधी ने दुख जताया. उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा, “भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा. शोक संतप्त परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा हूं.”

खबर अपडेट की जा रही है.

अमित कुमार मिश्रा

अमित कुमार मिश्रा

अमित मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 14 वर्षों का अनुभव है. अमित की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से हुई थी लेकिन आगे इन्होंने मीडिया के सभी प्रकार के प्लेटफॉर्म से जुड़कर काम का अनुभव लिया. इन्होंने इलेक्ट्रॉनिक के साथ-साथ प्रिंट और डिजिटल में भी काम किया. क्राइम स्टोरी हो, सॉफ्ट या फिर कोई दिलचस्प खबर… उसकी महत्वता को समझते हुए हमेशा संपूर्ण समर्पण के साथ उसे रिपोर्ट करना प्राथमिकता रही.

अमित ने कन्नौज से ग्रेजुएशन किया. घूमने और नई चीजों को जानने का शौक रखते हैं. राजनीत के साथ-साथ उसके आसपास घटित होने वाली छिपी हुई कहानियों को निकालने इनकी दिलचस्पी रही है. ये आदत इन्हें अन्य से अलग और खास बनाता है.

पत्रकारिता में 2010-11 में ईटीवी के साथ पारी की शुरुआत की. इसके बाद 2012 में समाचार प्लस के लिए रिपोर्टर कन्नौज के तौर पर जुड़े. 7 साल तक समाचार प्लस में बिताने के बाद आर9 टीवी में 1 साल काम किया. इस दौरान प्रिंट मीडिया के कई प्लेटफार्म पर लिखते रहे. इसके बाद वो डिजिटल की तरफ आगे बढ़े और TV9 ग्रुप से जुड़े.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button