उत्तर प्रदेशभारत

कहीं पेड़ गिरे तो कहीं दीवार ढही…UP में आंधी-बारिश से तबाही; 18 की मौत

कहीं पेड़ गिरे तो कहीं दीवार ढही...UP में आंधी-बारिश से तबाही; 18 की मौत

UP में आंधी-बारिश से तबाही

UP weather alert: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बुधवार को तेज आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी. दीवारों के ढहने, पेड़ गिरने और बिजली गिरने की घटनाओं में पूरे राज्य में 18 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा प्रभाव अवध क्षेत्र में पड़ा, जहां 13 लोगों की जान चली गई. सुल्तानपुर में 7, अमेठी और अयोध्या में 3-3 लोगों की मौतें हुईं. पूर्वांचल के जिलों में भी 5 लोगों की जान चली गई. हादसों में कई लोग घायल भी हुए हैं.

राजधानी लखनऊ में आंधी-बारिश ने शहर से लेकर गांवों तक बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया. 100 से ज्यादा बिजली खंभे गिर गए और तार टूट गए. सड़कों पर पेड़ गिरने से कई जगह यातायात बाधित रहा. उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं या प्रभावित हुई हैं. लखनऊ समेत अमेठी, रायबरेली और सीतापुर में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे.

मौसम विभाग का अलर्ट

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से यह मौसमी बदलाव आया है. अगले 24 घंटे तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है.

प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

बांदा अब भी सबसे गर्म जिला

बुधवार को करीब 20 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश दर्ज की गई. वाराणसी में हवा की रफ्तार 109 किमी/घंटा और अयोध्या में 87 किमी/घंटा रही. गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी, वाराणसी में 9 मिमी और अमेठी-आजमगढ़ में 5 मिमी बारिश हुई. हालांकि, बांदा अभी भी सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.लखनऊ में कई जगह पेड़ों के गिरने से 400 से ज्यादा गांवों और कस्बों की बिजली तीन से सात घंटे तक गुल रही.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button