उत्तर प्रदेशभारत

UP: घर में शादी, बाहर हंगामा… दुल्हन के घर पहुंचे प्रेमी को बांधकर पीटा, साथ भागने का प्लान हुआ फेल

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर आधी रात जमकर बवाल हो गया. 26 अप्रैल की रात वाजिदपुर निवासी शिवा रावत कथित तौर पर अपनी प्रेमिका (यादव बिरादरी) को साथ ले जाने के इरादे से उसके घर पहुंच गया. घर में शादी का माहौल था, तभी युवक के पहुंचते ही हड़कंप मच गया और मामला देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. पुलिस ने युवती के भाई को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का प्रतीत होता है, जबकि अन्य लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों, खासकर उसके भाई ने साथियों के साथ मिलकर शिवा को मौके पर ही दबोच लिया. इसके बाद उसे बंधक बनाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया. शोर-शराबे के बीच मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देर रात तक हंगामा चलता रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की.

प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पीटा

पीड़ित शिवा रावत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके साथ न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उसे गंभीर रूप से अपमानित भी किया गया. युवक का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

युवती के भाई के खिलाफ केस दर्ज

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद जहांगीराबाद पुलिस ने युवती के भाई को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का प्रतीत होता है, जबकि अन्य लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है. फिलहाल शादी वाले घर में हुई इस घटना से पूरे मामले की जांच कर रही है.

सरफ़राज़ वारसी, बाराबंकी

सरफ़राज़ वारसी, बाराबंकी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button