उत्तर प्रदेशभारत

‘पर्दा गिरने पर डांटा था उसे…’, कानपुर के प्रियांशु सुसाइड केस में मां ने किया पिता का सपोर्ट, बहन ने बताई उस रोज की पूरी कहानी

'पर्दा गिरने पर डांटा था उसे...', कानपुर के प्रियांशु सुसाइड केस में मां ने किया पिता का सपोर्ट, बहन ने बताई उस रोज की पूरी कहानी

प्रियांशु श्रीवास्तव सुसाइड केस.

मेरा भैया बहुत अच्छा था, सबको बहुत प्यार करता था. लेकिन उस दिन वो बहुत रो रहा था, बहुत परेशान था… ये शब्द प्रियांशु श्रीवास्तव की बहन गरिमा के हैं, जो अपने भाई को खोने के गम में डूबी हुई हैं. कानपुर के बर्रा इलाके में रहने वाले प्रियांशु की मौत ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया है, बल्कि उन अनकहे मानसिक दबावों को भी सामने ला दिया है, जिनसे एक युवा वकील जूझ रहा था. प्रियांशु की मां नीतू श्रीवास्तव और बहन गरिमा के मुताबिक, प्रियांशु अपनी मां और बहन के बेहद करीब था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गरिमा ने बताया कि घटना वाले दिन जब वह परीक्षा देकर लौटीं, तो भाई को रोते हुए देखा था. उन्होंने फोन पर उसे समझाने की कोशिश भी की थी. परिवार का कहना है कि प्रियांशु पेशेवर जिंदगी और काम के बोझ (पेंडिंग काम और बकाया पैसा न मिल पाना) को लेकर भी मानसिक तनाव में था.

सुसाइड नोट और पिता पर गंभीर आरोप

पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए प्रियांशु का दो पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है. इस नोट में प्रियांशु ने अपने बचपन की कड़वी यादों का जिक्र करते हुए पिता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव पर मानसिक प्रताड़ना (मेंटल टॉर्चर) और अत्यधिक सख्ती बरतने के आरोप लगाए हैं. डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में प्रियांशु सुसाइड से ठीक पहले फोन पर बात करते हुए भी दिखे हैं. पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता और उन कड़वे अनुभवों की जांच कर रही है जिनका प्रियांशु ने जिक्र किया था.

हम तो बस फिक्रमंद थे- प्रियांशु के पिता

दूसरी ओर, मां नीतू श्रीवास्तव का कहना है कि उनके पति और वो दोनों बच्चों का ख्याल रखते थे. बचपन की जिन घटनाओं का जिक्र नोट में है, उसमें उनके पति की कोई भूमिका नहीं थी.

वहीं, प्रियांशु के पिता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया. उनका कहना है कि वह केवल अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर सचेत रहते थे. पिता ने बताया- अगर वो दोस्तों के साथ ढाबे पर जाने को कहता, तो हम व्यस्त सड़क होने के कारण मना कर देते थे और ऑनलाइन खाना मंगाने की सलाह देते थे. रात में कहीं जाने पर हम दोस्त का नाम और पता जरूर पूछते थे. घटना वाले दिन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पर्दे को लेकर हुई एक छोटी सी बहस के बाद उन्होंने प्रियांशु को संस्कारों की दुहाई देते हुए डांटा था, जिसे शायद उसने दिल पर लगा लिया.

ये भी पढ़ें: मेरे सुसाइड नोट को अंत तक पढ़ें, कानपुर के ट्रेनी वकील प्रियांशु के आखिरी 1000 शब्द, पढ़ें पापा के टॉर्चर की कहानी

राजेंद्र ने बताया- घटना वाले दिन मैं ऑफिस के लिए निकल रहा था. मैंने दरवाजा बंद किया तो पर्दा बाहर रह गया था. जब प्रियांशु ने बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला तो दरवाज़े के साथ-साथ पर्दा भी खुलता गया. तो उसने चिल्लाकर बोला कि किस बेवकूफ ने इस तरह पर्दा लगाया है. मैंने उसे बुलाकर बोला कि यही संस्कार तुमने सीखा है? तुमको पढ़ाया-लिखाया आज इस तरह बात कर रहे हो? हम बेवकूफ हैं?”

काम का दबाव और व्यवहार में बदलाव

बहन गरिमा के अनुसार, प्रियांशु का व्यवहार कुछ समय से अस्थिर हो गया था- वह कभी अचानक खुश हो जाता, तो कभी बेहद उदास. पेशे से वकील होने के साथ-साथ वह साइबर कैफे का काम भी देखता था. लाखों रुपये का काम करने के बावजूद उसे पैसे नहीं मिल रहे थे, जिसकी उसे काफी टेंशन थी.

फिलहाल, पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है. एसीपी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है. कानपुर कचहरी में हुई इस घटना ने अब पिता-पुत्र के संबंधों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर एक नई बहस छेड़ दी है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button