उत्तर प्रदेशभारत

Youtuber शादाब जकाती ने शोरूम उद्घाटन के लिए बिना परमिशन जुटा ली सैकड़ों की भीड़… घंटों तक लगा रहा मेरठ में जाम, हुई FIR

Youtuber शादाब जकाती ने शोरूम उद्घाटन के लिए बिना परमिशन जुटा ली सैकड़ों की भीड़... घंटों तक लगा रहा मेरठ में जाम, हुई FIR

शादाब जकाती के शोरूम के बाहर जुटी भीड़.

“10 रुपये वाला बिस्किट का पैकेट कितने का है जी?” जैसे डायलॉग्स से सोशल मीडिया पर मशहूर हुए यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं. रविवार, 26 अप्रैल को मेरठ में अपने नए कारोबार जकाती ज्वैलर्स (1mg गोल्ड शोरूम) के उद्घाटन के दौरान शादाब ने भारी भीड़ जुटाकर कानून की जमकर धज्जियां उड़ाईं. आलम ये था कि हजारों की भीड़ के कारण शहर की सड़कें घंटों जाम रहीं और पुलिस को स्थिति संभालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा.

शादाब जकाती ने अपने शोरूम के प्रचार के लिए कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया था. इन सितारों को देखने की चाह में हजारों युवा और बच्चे नौचंदी थाना क्षेत्र की सड़कों पर उतर आए. भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि वहां से गुजरने वाले आम लोगों का निकलना दूभर हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़कों पर भगदड़ जैसा माहौल था, जिसमें कई लोग गिरते-पड़ते बचे. इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां पहुंचे लोगों की मोटरसाइकिलें भी पार कर दीं.

रिंकू सिंह की बहन को देखने के लिए मची भगदड़

उद्घाटन समारोह में क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह भी पहुंची थीं. जैसे ही नेहा सिंह कार्यक्रम स्थल पर नजर आईं, उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ पागल हो उठी. स्थिति इतनी अनियंत्रित हो गई कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: बोल दिया ना, तू मायके नहीं जाएगी, पत्नी की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, फिर खून से सनी लाश संग सोता रहा पति

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एसपी सिटी विनायक भोंसले ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी. बिना अनुमति भीड़ जुटाने, सार्वजनिक रास्ता रोकने और घंटों जाम लगाकर जनता को परेशान करने के आरोप में शादाब जकाती और अन्य आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Add A Heading (1)

पुलिस का कहना है कि फेमस होने का मतलब यह नहीं कि आप कानून को ताक पर रख दें. सोशल मीडिया स्टार्स को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए ताकि उनके सिविक सेंस की कमी की वजह से किसी की जान जोखिम में न पड़े.

अनमोल शर्मा, मेरठ

अनमोल शर्मा, मेरठ

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button