उत्तर प्रदेशभारत

‘हमें शादी करने का पूरा हक…’, मुरादाबाद में दो सहेलियों की अनोखी लव स्टोरी, साथ रहने की जिद पर अड़ीं

'हमें शादी करने का पूरा हक...', मुरादाबाद में दो सहेलियों की अनोखी लव स्टोरी, साथ रहने की जिद पर अड़ीं

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से अजब-गजब खबर सामने आई है. यहां बिलारी कोतवाली इलाके में दो दोस्त युवतियां एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की जिद पर अड़ गई हैं. यह मामला महज दो सहेलियों की दोस्ती का नहीं, बल्कि उनके बीच पनपे गहरे समलैंगिक प्रेम का है, जिसे अब वे विवाह के बंधन में तब्दील करना चाहती हैं. इस प्रेम कहानी की शुरुआत उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक कार्यस्थल से हुई.

यहां बिहार की रहने वाली एक युवती और बिलारी की युवती के बीच दोस्ती हुई. समय के साथ यह जुड़ाव इतना मजबूत हुआ कि दोनों ने समाज और परिवार के डर को पीछे छोड़ते हुए साथ रहने का संकल्प ले लिया है. जब दोनों के परिवार इसका विरोध किया तो मामला पुलिस के पास पहुंचा गया. कानून की पेचीदगियों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकारों के बीच पुलिस प्रशासन भी स्वयं को असहाय महसूस करने लगा है. परिजनों की लाख कोशिशों और सामाजिक दुहाई के बावजूद, युवतिया अपने फैसले पर अडिग हैं.

ये भी पढ़ें: कौन है ये औरत, यहां क्यों लाए हो इसे, गर्लफ्रेंड संग हाथों में हाथ डाले पहुंचा पति, पत्नी ने किया सवाल तो दो मासूम बच्चों के सामने कर दी हत्या

​काफी देर तक थाने में हुई चर्चा

घंटों के बातचीत के बीच पुलिस ने जब दोनों के दस्तावेजों की जांच की, तो वे कानूनन बालिग पाई गईं. युवतियों ने दो-टूक लहजे में संवैधानिक अधिकारों की बात कही. पुलिस से कहा कि बालिग होने के नाते उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने की पूर्ण स्वतंत्रता है. पुलिस ने भी परिजनों को कानूनी सीमाओं का हवाला देते हुए समझाया कि किसी भी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध रोकना अवैध होता है. आखिर में दोनों दोस्त (प्रमिका) युवतियां एक-दूसरे का हाथ थामकर अपनी मर्जी से साथ रहने के लिए रवाना हो गईं, जिससे परिजन पूरी तरह लाचार रह गए हैं. वहीं इस लव स्टोरी की चर्चा अब हर कहीं हो रही है.

शारिक सिद्दिकी

शारिक सिद्दिकी

पिछले 4 सालों से पत्रकारिता के फील्ड में हूं, निष्पक्ष पत्रकारिता का पक्षधर और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना ही मेरा उद्देश्य.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button