मनोरंजन

अक्षय कुमार से ज्यादा इस एक्टर के पास हैं फिल्में, कभी हंसाएंगे तो कभी डराएंगे, सीक्वल्स की भी भरमार

एक्टर अक्षय कुमार को साल में 4 फिल्में करने के लिए जाना जाता हैं. अक्षय के हाथ में फिल्मों की लंबी लिस्ट होती है. फिलहाल अक्षय के पास अभी ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हैवान’, ‘गोलमाल 5’ जैसी फिल्में हैं. उनकी ‘भूत बंगला’ थिएटर में लगी है. वहीं एक्टर अजय देवगन के पास फिलहाल अक्षय से ज्यादा फिल्में हैं. आइए नजर डालते हैं इस पर.

दृश्यम 3

दृश्यम 3 में अजय विजय सलगांवकर के रोल में दिखेंगे. ये दृश्यम का तीसरा और आखिरी पार्ट होगा. इस फिल्म में तबु, श्रेय सरन जैसे स्टार्स होंगे. फिल्म के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर पुलिस विजय का राज खोल पाएगी या नहीं

धमाल 4

धमाल 4 को अजय प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. ये फिल्म 2026 में ही रिलीज होगी. फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, सदानंद वर्मा, करण देओल, आशीष चौधरी, संजय दत्त जैसे एक्टर्स लीड रोल में होंगे. फिल्म के पिछले पार्ट्स को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था.

रेंजर

रेंजर के 2026 में रिलीज होने की खबरें हैं. अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. फिल्म को लेकर ज्यादा अपडेट सामने नहीं आए हैं.

गोलमाल 5

इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे. फिल्म में वो गोपाल कुमार के नाम से होंगे. फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है. इस बार अक्षय कुमार भी नजर आएंगे. फिल्म में श्रेय तलपड़े, कुणाल खेमु, तुषार कपूर, अरशद वारसी जैसे स्टार्स भी होंगे. ये फिल्म हिट गोलमाल फ्रेंचाइजी का पांचवां पार्ट होगा. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- करियर की सबसे बड़ी फिल्म ला रहे हैं सनी देओल, सस्पेंस थ्रिलर से बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

शौतान 2

शैतान 2 अजय की 2024 में आई सपरहिट हॉरर शैतान का दूसरा पार्ट है. ये फिल्म डेवलपमेंट स्टेज में हैं. फिल्म में अजय के अलावा आर माधवन भी नजर आ सकते हैं. पहले पार्ट को फैंस ने बहुत पसंद किया था. ये गुजराती फिल्म वश का रीमेक है.

भोला 2

भोला 2023 में रिलीज हुई थी. ये क्राइम थ्रिलर थी. अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी चर्चा है. हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर ऑफिशियली कुछ सामने नहीं आया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button