मनोरंजन

‘कॉमेडी फिल्मों को टफ कंपटीशन दे रहे हैं कपिल शर्मा,’ परेश रावल बोले- ये लोग जबरदस्त टैलेंटेड हैं

प्रियदर्शन की डायरेक्शन में बनी फिल्म भूत बंगला में एक बार फिर से परेश रावल अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में परेशा रावल के अलावा अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बी और राजपाल यादव अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने बताया है कि आज कल की कॉमेडी फिल्मों को टीवी और डिजीटल शोज से टफ कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है. साथ ही उन्होंने सुनील ग्रोवर की तारीफ करते हुए उन्हें टैलेंट का ज्वालामुखी करार दिया.

परेशा रावल ने की कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की तारीफ

मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में परेशा रावल ने कहा,’ये कॉमेडी के लिए काफी मुश्किल समय है.हर दिन कॉम्पीटीशन है. कपिल शर्मा शो तो हर कॉमेडी फिल्म के लिए कॉम्पीटीशन है. कभी-कभी वो भी ओवर टॉप जाते हैं, लेकिन ये बात मायने नहीं रखती.’

ये भी पढ़ें:-अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी 3’ में हो रही देरी? परेश रावल ने बताया सच

परेश रावल ने आगे कहा,’अगर आप कपिल शर्मा शो देखते हैं तो सुनील ग्रोवर को देखें कि उनमें क्या टैलेंट है. ये सब बहुत बड़े टैलेंटेड हैं. वो तो ज्यालामुखी हैं यार कॉमेडी के.आपको उस कॉमेडी के साथ कॉम्पीट करना है तो आपको सोच बदलनी पड़ेगी नहीं तो नहीं होता है.कॉमेडी लिखना और उसे मेन्टेन करना काफी मुश्किल है. वहां भी जो कॉमेडी लिखी है जाती है, उनकी टीम होती है 10-15 लोगों की टीम होती है.हमारे यहां तो एक राइटर को रखने का माल नहीं होता है प्रोड्यूसर के पास तो 15 लोगों को कहां से देगा.’

मालूम हो पिछले कुछ वक्त से सुनील ग्रोवर अपनी मिमिक्री को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं. सुनील ग्रोवर ने कई कैरेक्टर को शानदार तरीके से प्ले किया है, जिसे लोग खूब पसंद करते है.परेश रावल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो भूत बंगला के अलावा हेरा फेरी 3 और वेलकम टू जंगल में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:-‘मातृभूमि’ में दिखेगा Salman Khan का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, चोट के बावजूद की 45 दिन की खतरनाक ट्रेनिंग

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button