उत्तर प्रदेशभारत
कानपुर में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक पूरी बिल्डिंग जलकर खाक; बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड टीम

कानपुर के जाजमऊ इलाके में स्थित वाजिदपुर की एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. HS इंटरनेशनल नामक इस फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्ट्री की एक पूरी बिल्डिंग जलकर खाक हो गई. आरोप है कि फायर ब्रिगेड टीम देर से पहुंची, जिससे आग बुझाने के काम में देरी हुई. फिलहाल फायर टीम आग बुझाने में जुटी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है. वहीं इस हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
खबर अपडेट की जा रही है.





