मनोरंजन

‘संजू सर से मिला तो…’, पिता को यादकर इमोशनल हुए रितेश देशमुख, जेनेलिया भी नहीं रोक पाईं अपने आंसू

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख बॉलीवुड के फेवरेट कपल हैं. उनकी पब्लिक अपीयरेंस और अगर वो साथ में किसी फिल्म में नजर आ जाते हैं तो ये उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता है. वैसे तो रितेश और जेनेलिया की पब्लिक अपीयरेंस काफी होती है, जिसमें दोनों के बीच कमाल का बॉन्ड देखने के लिए मिलता है. ऐसे में अब एक इमोशनल पल ने फैंस को भी भावुक कर दिया. सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रितेश और जेनेलिया दोनों ही फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. 

दरअसल, रितेश देशमुख इन दिनों फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म को रितेश ने डायरेक्ट किया है और वाइफ जेनेलिया ने प्रोड्यूस. दोनों की जोड़ी की इस फिल्म का आज यानी कि 20 अप्रैल को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें वह साथ में पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ भाग्यश्री और विद्या बालन समेत महेश मांजरेकर, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन समेत अन्य पहुंचे थे.

रोते हुए क्या बोले रितेश देशमुख?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में रितेश देशमुख फिल्म को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं और वो बताते हैं कि जब वो फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर संजय दत्त को मिलने के लिए गए थे तो उन्होंने रितेश को दिल छू लेने वाली बात कही थी. वीडियो में रितेश देशमुख बताते हैं, ‘संजू सर से मिला तो उन्होंने कहा कि आपके पिता और मेरे पिता के संबंध थे. हमारे फादर एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे. प्लीज इस फिल्म को उनके लिए करो और ये मेरे दिल के बेहद करीब है.’  

यह भी पढ़ें: ‘भूत बंगला’ ने ‘धुरंधर 2’ को चटाई धूल, फर्स्ट मंडे को की इतनी कमाई

जेनेलिया के भी नहीं थम रहे थे आंसू

इस इवेंट से एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है. वह फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की प्रोड्यूसर हैं तो इसके लिए रितेश उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, ‘जेनेलिया हमारी फिल्म की निर्माता हैं और मेरा आत्मविश्वास हैं.’ इस दौरान जेनेलिया के आंसू थम नहीं रहे थे और वो फूट-फूटकर रो रही थीं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में सारा माहौल एकदम ही भावुक भरा था.

‘राजा शिवाजी’ के बारे में

बहरहाल, अगर रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म का ट्रेलर 20 अप्रैल को रिलीज किया गया और इसमें महाराणा प्रताप शिवाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया है. इसमें रितेश शिवाजी महाराज के रोल में हैं और जेनेलिया ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है. वहीं, इसमें संजय दत्त अफजल खान और अभिषेक बच्चन ने संभू का रोल निभाया है. इतना ही नहीं, फिल्म में विद्या बालन और भाग्यश्री जैसे कलाकार भी अहम रोल में दिखाई देंगी. इसकी रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें: एक्शन और थ्रिलर का ओटीटी पर होगा जबरदस्त संगम, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्म और सीरीज



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button