मनोरंजन

‘मैंने मना कर दिया था…’, राकेश बेदी ने रिजेक्ट कर दी थी आदित्य धर की फिल्म, जानिए फिर कैसे बनी बात?

राकेश बेदी इन दिनों काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं. वजह है कि फिल्म ‘धुरंधर’ में उनका किरदार. आदित्य धर की इस फिल्म में राकेश बेदी जमीम जमाली की भूमिका में छा गए और इसके क्लाइमैक्स में जो जबरदस्त ट्विस्ट दिखाया गया है, उसे देखकर हर कोई शॉक्ड है और उन्हें फिल्म का असली धुरंधर कहा जा रहा है. ऐसे में अब राकेश बेदी ने आदित्य धर की फिल्म को लेकर खुलासा किया है कि उन्होंने उनकी एक फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सक्सेसफुल रही थी. चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में.

दरअसल, हाल ही में फराह खान, राकेश बेदी के घर पहुंचीं. इस दौरान उनके साथ कुक दिलीप भी था, जो कि एकदम ‘धुरंधर’ स्टाइल में पहुंचा था. इस दौरान फराह खान ने राकेश बेदी के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया. दोनों के बीच काफी कुछ बातें हुईं और खूब किस्से कहानियां शेयर की. यहां तक फराह ने खुलासा किया कि उस समय सब जावेद अख्तर के घर जाते थे. जहां वह फ्री की दारू और फ्री का खाना खाने के लिए जाते थे. उस समय वो 15 की थीं और एक्टर 22-23 साल के थे.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ ने ‘धुरंधर 2’ को चटाई धूल, फर्स्ट मंडे को की इतनी कमाई

राकेश बेदी ने रिजेक्ट की थी आदित्य धर की फिल्म

इसके साथ ही फराह से बातचीत के दौरान राकेश बेदी ने एक और खुलासा किया कि जब आदित्य इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे थे तो उनके पास अपनी फिल्म लेकर गए थे, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दी थी लेकिन बाद में हां कर दिया था. ‘धुरंधर’ एक्टर कहते हैं, ‘धुरंधर 2 जैसी फिल्म मुझे मिली उसके लिए रिस्पांसिबल मेरी बेटी है. वो ऐसे कि मैं उरी द सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिएर राजी नहीं था. क्योंकि इसमें केवल एक सीन सर्बिया में था. तो मैंने मना कर दिया तो मेरी बेटी कहती है डैड वो न्यू डायरेक्टर हैं और वो बहुत ही प्रोमिसिंग हैं तो प्लीज फिल्म कर लीजिए.’

इस पर राकेश बेदी की वाइफ कहती हैं, ‘नए डायरेक्टर के साथ काम नहीं करोगे ये अच्छी बात नहीं है.’ वहीं, उनकी बेटी कहती हैं, ‘तो हमें कौन काम देगा?’ फराह खान के साथ बातचीत में ये सारी दिलचस्प बातें होती हैं. 

यह भी पढ़ें: एक्शन और थ्रिलर का ओटीटी पर होगा जबरदस्त संगम, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्म और सीरीज

‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘धुरंधर 2’ की कमाई

बहरहाल, ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 245.36 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 342.06 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1,117.29 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,758.56 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button