उत्तर प्रदेशभारत

मुरादाबाद में जिम ट्रेनर की घिनौनी हरकत… प्रेम जाल में फंसाकर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर करता रहा ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में भरोसा को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान है.दरअसल महानगर के पॉश इलाके थाना सिविल लाइंस के हरथला पुलिस चौकी इलाके में एक नमी जिम संचालक ने मदद के बहाने एक युवती का विश्वास जीता और फिर उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसका शारीरिक व मानसिक शोषण शुरू कर दिया है.

पीड़िता के ने आरोप लगाया कि आरोपी ने न केवल उसकी मर्यादा को तार-तार किया, बल्कि उसकी निजी तस्वीरों और वीडियो को हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग का काला कारोबार भी शुरू कर दिया. पीड़िता को पहले एक अन्य युवक द्वारा परेशान किया जा रहा था, जिससे छुटकारा दिलाने का नाटक कर आरोपी जिम मालिक सुहैल ने युवती के जीवन में प्रवेश किया है. धीरे-धीरे हमदर्दी दिखाकर उसने पीड़िता को अपनी बताओ में लेकर प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर प्रताड़ना करना शुरू कर दिया.

आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

आरोपी की प्रताड़ना से परेशान युवती को सिविल लाइन पुलिस की शरण लेने पर मजबूर कर दिया है. आरोपी पर आरोप है कि उसने युवती की अस्मत से खिलवाड़ करने के साथ-साथ उससे मोटी रकम की वसूली यानी एक्सटॉर्शन भी किया है. इस घटना ने समाज में जिम संचालकों और रक्षक की भूमिका निभाने वालों के चरित्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

युवती को कर रहा था प्रताड़ित

सिविल लाइंस थाना इलाके के हरथला इलाके की रहने वाली है. कुछ समय पहले एक अज्ञात युवक उसका पीछा कर रहा था, जिससे वह काफी डरी हुई थी. इसी दौरान स्थानीय जिम संचालक ने बीच-बचाव किया और उस युवक से पीछा छुड़वाकर युवती का भरोसा जीत लिया था. इस कथित मदद के बाद ने युवती से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं थी. युवती ने उस पर भरोसा कर लिया है. लेकिन युवक के इरादे नेक नहीं थे. दोस्ती का झांसा देकर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए और चोरी-छिपे उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए है.

ब्लैकमेल करने की दे रहा था धमकी

आरोपी ने बाद में वीडियो के जरिए युवती को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी ने डरा-धमकाकर युवती से पैसों की उगाही भी की, जिससे तंग आकर पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया है. घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा जानकारी देते हुए बताया की. सिविल लाइंस के हरथला चौकी इलाके की निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने प्रार्थना पत्र दिया था. उनका आरोप है कि पास के ही एक जिम संचालक सुहैल मलिक ने पहले एक पीछा करने वाले लड़के से उसे बचाया और फिर नजदीकियां बढ़ाकर उनका शारीरिक शोषण किया है.

आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए, जिनके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था और पैसों की मांग (एक्सटॉर्शन) कर रहा था. पुलिस ने आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है. हमारी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस मामले में जांच के बाद कानूनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है.

शारिक सिद्दिकी

शारिक सिद्दिकी

पिछले 4 सालों से पत्रकारिता के फील्ड में हूं, निष्पक्ष पत्रकारिता का पक्षधर और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना ही मेरा उद्देश्य.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button