उत्तर प्रदेशभारत

नोएडा हिंसा केस में यूपी STF का बड़ा एक्शन, तमिलनाडु से मास्टरमाइंड आदित्य आनंद अरेस्ट: 1 लाख का था इनाम

नोएडा हिंसा केस में यूपी STF का बड़ा एक्शन, तमिलनाडु से मास्टरमाइंड आदित्य आनंद अरेस्ट: 1 लाख का था इनाम

गिरफ्तारी आरोपी आदित्य आनंद

Noida Violence Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा को लेकर अब जांच एजेंसी एक्शन मोड में आ गई है. नोएडा एसटीएफ और नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने साजिशकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा और दिल्ली के कई इलाकों में ताबतोड़ छापेमारी की है. इस करवाई में अब तक आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि इस पूरे मामले के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे आदित्य आनंद को भी STF ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है.

जांच के दायरे को बढ़ाते हुए एसटीएफ और पुलिस की टीमों ने कई जगहों पर एक साथ दबिश दी. नोएडा के अरुण विहार इलाके में संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां से कुछ अहम सुराग मिलने जानकारी सामने आ रही है. इसके अलावा दिल्ली के आदर्श नगर और शाहबाद डेयरी इलाके में भी पुलिस टीमों ने रेड मारी. जांच में सामने आया कि इन इलाकों को इसलिए चुना गया क्योंकि यहां से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका सामने आई थी.

6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्धों के घरों की तलाशी ली और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन और दस्तावेज जांच किए गए. एजेंसियां अब इन डिवाइस की फोरेंसिक जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हिंसा की योजना कैसे बनाई गई और किन-किन लोगों की इसमें भूमिका थी. अब तक यूपी एसटीएफ ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इन सभी से गहन पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पहले खेत में गाड़े रुपये, फिर बारिश के डर से फर्श में दबाए पुलिस ने 41 लाख के गबन का ऐसे किया खुलासा

मुख्य साजिशकर्ता आदित्य अरेस्ट

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है की हिंसा के पीछे एक संगठित नेटवर्क कम कर रहा था. एसटीएफ के अधिकारियों को कहना है कि पूछताछ के आधार पर और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. वहीं, नोएडा एसटीएफ के एसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरुचाप्पली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है.

1 लाख का इनामी अरेस्ट

इसके खिलाफ नोएडा के फेस 2 थाने में मुकदमा दर्ज है. नोएडा हिंसा के बाद से ही आदित्य फरार चल रहा था. पुलिस ने इस पर 1 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था. वह तमिलनाडु में छिपा हुआ था, जिसे ट्रेक किया गया था. आोरोपी आदित्य को तमिलनाडु से नोएडा लाने की तैयारी की जा रही है. यहां लाने के बाद उससे गहन पूछताछ की जाएगी और यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिरी किसके कहने पर हिंसा की साजिश रची गई थी. माना जा रहा है कि आदित्य आनंद की गिरफ्तारी से इस केस में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

नदीम सैफी

नदीम सैफी

नदीम सैफी पिछले 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति व क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ है. कई टीवी चेन्नल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे तब सड़कों पर उतरकर लोगों को ग्राउंड जीरो से रूबरू करवाया. नोएडा में एक दैनिक समाचार पत्र से शुरुआत की और R9 टीवी, नवतेज टीवी, प्राइम न्यूज़ व जनतंत्र टीवी में काम का अनुभव लिया. फिलहाल TV9 में बतौर डिजिटल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button