खेल

श्रेयस अय्यर ने मुंबई का नाम लेकर लिखा 5 शब्दों को ऐसा मैसेज, चिढ जाएंगे MI फैंस

पंजाब किंग्स विजयी रथ पर सवार मुंबई से रवाना हो गई है. टीम का अगला मैच उनके अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है. मुंबई से रवाना होते हुए अय्यर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिसे पढ़कर मुंबई इंडियंस के फैंस को मिर्ची लगेगी. दरअसल PBKS ने गुरुवार को एकतरफा मुकाबले में MI को हराया.

पंजाब किंग्स को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य मिला था, प्रियांश आर्या (15) बड़ा स्कोर नहीं कर पाए लेकिन उनके साथी ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने शानदार पारी खेली और अंत तक टिके रहे. सिंह ने 39 गेंदों में 2 छक्के और 11 चौकों की मदद से 80 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसने पंजाब की जीत को एकतरफा बना दिया. इस पारी में अय्यर ने 4 छक्के और 5 चौके लगाए और जब वह आउट हुए तब पंजाब जीत की दहलीज पर खड़ी थी.

जीत के बाद श्रेयस अय्यर का पोस्ट

श्रेयस अय्यर आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. पंजाब एकमात्र फ्रेंचाइजी है, जो IPL 2026 में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. मुंबई को हराने के बाद अय्यर ने एक पोस्ट शेयर किया. अपनी वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जीत के साथ मुंबई से जा रहा रहे हैं.” पंजाब के फैंस खुश हैं और ये पोस्ट MI फैंस को चिढ़ा रहा होगा, जो लगातार 4 मैच हार चुके हैं.

यह भी पढ़ें- ‘मेरे कैच से ही पासा पलटा…’, मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए

पंजाब किंग्स फैंस का उत्साह इस बार अलग ही लेवल पर है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले साल टीम फाइनल तक पहुंची थी, इस बार भी टीम अच्छी नजर आ रही है और विजयी रथ पर सवार है. फैंस को उम्मीद है कि अय्यर इस बार पंजाब को उनकी पहली आईपीएल ट्रॉफी जितवाएंगे.

यह भी पढ़ें- बीच मैदान हुई हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की ‘भयंकर’ लड़ाई? रोहित शर्मा भी दिखे परेशान

कब है PBKS का अगला मैच?

पंजाब किंग्स अंक तालिका में पहले स्थान पर है. टीम के 9 अंक और +1.067 का नेट रन रेट है. पंजाब का अगला मैच रविवार, 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है. ये मैच महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button