उत्तर प्रदेशभारत

डॉक्टर के बेटे का आतंकी कनेक्शन? मुंबई से आई ATS ने वाराणसी में मारा छापा, 8 घंटे तक चली पूछताछ

डॉक्टर के बेटे का आतंकी कनेक्शन? मुंबई से आई ATS ने वाराणसी में मारा छापा, 8 घंटे तक चली पूछताछ

यूपी-मुंबई एटीएस ने अबू बकर से पूछताछ की.

Varanasi News: वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के पठानी टोला में यूपी और महाराष्ट्र ATS की संयुक्त टीम मंगलवार सुबह 10 बजे पहुंची. टीम ने यहां एक डॉक्टर फैमिली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. मामला डॉक्टर के बेटे अबु बकर से जुड़ा था. 19 साल का अबु बकर नीट की तैयारी करता है और उसका कनेक्शन एक कश्मीरी से होने के शक में ये पूछताछ हुई. ATS ने अबु बकर के साथ-साथ उसके डॉक्टर पिता और घर से दूसरे सदस्यों के भी लैपटॉप और मोबाइल को खंगाला.

ATS के साछ आईबी भी पहुंची

सूत्रों की मानें तो डॉक्टर आरिफ के बेटे अबु बकर पर एक कश्मीरी हैंडलर से वॉट्सऐप चैट के जरिए ऐसे लोगों से बातचीत करने का आरोप लगा है, जो पाकिस्तान के संदिग्ध लोगों के संपर्क में था. इसके बाद टीम पूछताछ के लिए वाराणसी पहुंची. महाराष्ट्र और यूपी एटीएस के साथ आईबी के भी लोग थे. करीब दर्जन भर अधिकारी और उनके सबऑर्डिनेट ने आठ घंटे तक पूछताछ की. शाम 6 बजे दस्तावेजों के साथ ATS और आईबी की टीम निकल गई.

ये भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर लखीमपुर खीरी में बवाल, मूर्ति तोड़ने से भड़के लोग; पुलिस वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी

अबु बकर नीट की तैयारी करता है. आसपास के लोगों ने बताया कि वो बेहद शालीन और पढ़ने-लिखने वाला लड़का है. कभी किसी झगड़े या विवाद में नहीं पड़ा, तो फिर ये कश्मीरी हैंडलर के संपर्क में कैसे आया? ये जरूर सोचने वाली बात है. फिलहाल डॉक्टर आरिफ का परिवार सकते में है. 22 अप्रैल को महाराष्ट्र ATS के सामने एक बार फिर से इनको हाजिर होना है.

संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े थे!

जानकारी के अनुसार, मुंबई में दर्ज एक FIR की जांच के दौरान वाराणसी के युवक अबू बकर के बारे में ATS को पता चला. इसी लीड को ट्रेस करते हुए मुंबई और यूपी ATS की टीम आदमपुर क्षेत्र के नामी चाइल्ड चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर आरिफ के घर पर पहुंच गई. जानकारी के अनुसार, कश्मीर के एक संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से एक आईडी का पता चला. इस चैनल के तार पाकिस्तान के तक जुड़े थे. इसी लिंक का राज जानने के लिए ये छपेमारी की गई.

अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह

पिछले 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय, 2008 सितम्बर में नई दुनियां अख़बार दिल्ली से पत्रकारिता शुरू की. अप्रैल 2009 में ज़ी मीडिया जॉइन किया. दिसंबर 2018 तक ज़ी मीडिया में बतौर ब्यूरो चीफ बनारस रहा. जनवरी 2019 से जनतंत्र टीवी में गए और 2021 तक जिम्मेदारी निभाई.

रोमिंग जर्नलिस्ट के तौर पर जनतंत्र टीवी के लिए स्पेशल करेस्पोंडेंट की हैसियत से दिल्ली, बिहार-झारखंड और लखनऊ में अपनी सेवाएं दीं. टीवी 9 यूपी का हिस्सा बनने से पहले न्यूज़ नेशन गोरखपुर में बतौर ब्यूरो चीफ़ की भूमिका में रहे. फिलहाल टीवी 9 यूपी (डिजिटल) के लिए बनारस से सेवाएं दे रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button