मनोरंजन

अनंत अंबानी बर्थडे बैश: शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक, जामनगर पहुंचे ये सेलेब्स

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का 10 अप्रैल को बर्थडे है. अनंत अंबानी 31 साल के होने वाले हैं. अनंत का बर्थडे बेहद खास होने वाला है और सेलिब्रेशन शुरू हो गया है. 8 अप्रैल को कई बॉलीवुड सेलेब्स इस जश्न का हिस्सा बनने के लिए जामनगर पहुंचे. 

शाहरुख खान हुए स्पॉट
सुपरस्टार शाहरुख खान को जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वो इस दौरान सॉल्ट एंड पेपर हेयर लुक में दिखे. उन्होंने प्लेन व्हाइट टीशर्ट पहनी और कैजुअल बॉटम पहना था. शाहरुख ने ब्लैक बैंडाना बांधा था. उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान और बेटा अबराम भी साथ था. इसके अलावा उनका पेट डॉग भी साथ था.

शाहरुख के अलावा और भी कई एक्टर्स को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह भी नजर आए. वो व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखे. उन्होंने ब्लैक चश्मा भी लगाया हुआ था. रणवीर पूरे लुक में बहुत कूल लग रहे थे. 

अनंत अंबानी बर्थडे बैश: शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक, जामनगर पहुंचे ये सेलेब्स

अनंत अंबानी बर्थडे बैश: शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक, जामनगर पहुंचे ये सेलेब्स

इस सेलिब्रेशन में अनन्या पांडे, नुपूर सेनन, स्टेबिन बेन, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा, बोनी कपूर जैसे सेलेब्स भी नजर आए. बता दें कि अंबानी फैमिली के फंक्शन काफी ग्रैंड होते हैं और बॉलीवुड सेलेब्स के बिना ये फंक्शन अधूरे होते हैं. 

अनंत अंबानी बर्थडे बैश: शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक, जामनगर पहुंचे ये सेलेब्स

अनंत अंबानी की शादी भी बहुत चर्चा में रही थी. उनकी शादी 12 जुलाई 2024 को राधिका मर्चेंट के साथ हुई थी. उनकी शादी के फंक्शन मार्च से ही शुरू हो गए थे. मार्च में जामनगर में 3 दिन तक प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज हुईं. यहां रेहाना जैसे इंटरनेशनल स्टार्स ने परफॉर्म किया था. इन फंक्शन में बड़े-बड़े सेलेब्स पहुंचे थे. शाहरुख-सलमान और आमिर ने साथ में परफॉर्म किया था. वहीं उनकी शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई थी. शादी की रस्में 12 से 14 जुलाई तक चली.

शाहरुख की बात करें तो एक्टर को अब फिल्म ‘किंग’ में देखा जाएगा. इस फिल्म को लेकक काफी चर्चा है. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ थिएटर में लगी है और धमाल मचा रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button