मनोरंजन

जरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, 65 साल की उम्र में मां परवीन खान का हुआ निधन, काफी टाइम से थी बीमार

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस की मां परवीन खान का आज, 8 अप्रैल को निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार थीं. जरीन खान की टीम ने हाल ही में  उनकी मां के निधन की खबर दी है.

जरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़
जरीन खान की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया ‘सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय श्रीमती परवीन खान, जरीन खान और सना खान की मां का 8 अप्रैल को निधन हो गया. साथ ही अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी शेयर की, जिसमें बताया गया कि उनकी अंतिम विदाई 8 अप्रैल की सुबह 10 बजे पूरी होंगी.

जरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, 65 साल की उम्र में मां परवीन खान का हुआ निधन, काफी टाइम से थी बीमार

काफी टाइम से थी बीमार
एक्ट्रेस की मां काफी समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं. पिछले साल अक्टूबर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था. जरीन खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ये जानकारी दी थी. हॉस्पिटल से लौटने के बाद कुछ समय के लिए उनकी हालत ठीक रही, लेकिन बाद में फिर से तबीयत बिगड़ने लगी और 2026 में उन्हें दोबारा हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा.

बता दें, जरीन खान ने कल 7 अप्रैल की सुबह अपनी पालतू बिल्ली रैम्बो को भी खो दिया. इसकी जानकारी जरीन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को दी थी.

जरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, 65 साल की उम्र में मां परवीन खान का हुआ निधन, काफी टाइम से थी बीमार

जरीन खान का करियर
जरीन खान ने सलमान खान के साथ 2010 में ‘वीर’ फिल्म से  बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद जरीन खान ने ‘हाउसफुल 2’, ‘अक्सर 2’ और ‘हेट स्टोरी 3’ में भी नजर आईं. जरीन खान आखिरी बार साल 2021 में आई फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में नजर आई थीं. फिलहाल वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है. 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button