उत्तर प्रदेशभारत

UP: मां थी घर के अंदर, बाहर खेल रहे बच्चे की गई जान… बाल्टी में डूबकर एक साल के मासूम की मौत

UP: मां थी घर के अंदर, बाहर खेल रहे बच्चे की गई जान… बाल्टी में डूबकर एक साल के मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर खेल रहे 1 साल के मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं घटना से गांव में भी शौक की लहर है. बच्चे को बाल्टी गिरा हुआ देख परिजन काफी घबरा गए. वह तुरंत उसे लेकर नजदीकी अस्पताल की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी.

जानकारी के अनुसार, जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग गांव के रहने वाले राजकुमार का 1 वर्षीय बेटा रियांश घर के बाहर खेल रहा था. परिवार के लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, तभी मासूम असंतुलित होकर बाल्टी में गिर गया और डूब गया. मां अंजू देवी घर के काम रहीं थी. कुछ देर बाद जब वह बाहर निकली तो बेटे को आसपास न देख घबरा गई और उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान मासूम रियांश को बाल्टी में गिरा हुआ पाया गया.

पानी में डूबने से मासूम की मौत

आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि रियांश अपने भाई दिव्यांश और बहन दिव्या से सबसे छोटा था. मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है. फिलहाल, घटना के बाद से ही बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

मेरठ में भी दर्दनाक हादसा

बता दें कि मेरठ के हस्तिनापुर गंगा घाट पर नहाते समय चार सगे भाईयों की डूबने से मौत हो गई. चारों भाई दादी के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे, तभी वह हादसे का शिकार हो गए. मृतक के परिवार वाले दादीकी मौत के गम से बाहर निकले थे कि इस बीच चार युवकों की मौत ने उन्हें तोड़ कर रख दिया है.

(रिपोर्ट- संकटमोचन मिश्रा/संतकबीरनगर)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button