उत्तर प्रदेशभारत

गजब! एनकाउंटर का डर, 1.70 लाख की ठगी… मुरादाबाद में खाकी का खौफ दिखाकर बदमाश को ही लूट लिया

गजब! एनकाउंटर का डर, 1.70 लाख की ठगी… मुरादाबाद में खाकी का खौफ दिखाकर बदमाश को ही लूट लिया

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कटघर थाना टीम ने पुलिस पर जानलेवा हमले करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. बीते दिनों पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध मांस ले जा रहे तस्करों को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपी फायरिंग कर फरार हो गए थे. हालांकि, उनके माल को पुलिस ने जब्त कर लिया था. इसी मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद फारुख को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस की पूछताछ में फारुख ने खुलासा किया है कि खुद को फंसता देख उसके एक परिचित इकराम कुरैशी ने पुलिस से सांठगांठ का झांसा देकर उसे बचाने के नाम पर भारी-भरकम रकम ऐंठ ली थी. भोजपुर निवासी इकराम कुरैशी ने आरोपी के परिजनों को डराया कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो फारुख का बचना नामुमकिन होगा. इस ठगी की खुलासे होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न केवल मुख्य आरोपी फारुख को जेल भेजा है, बल्कि पुलिस की छवि खराब कर रंगदारी वसूलने वाले शातिर अभियुक्त इकराम कुरैशी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया इकराम कोई मामूली व्यक्ति नहीं बल्कि एक पेशेवर अभियुक्त है, जिस पर पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. इस पूरी कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों के साथ-साथ उनके नाम पर भ्रष्टाचार का स्वांग रचने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा. दरअसल, यह पूरा मामला 20 मार्च को चेकिंग के दौरान पुलिस पर हुई फायरिंग से जुड़ा हुआ है. इस दिन पुलिसगुलाबवाड़ी इलाके कर रही थी, तभी एक वाहन से अवैध मांस ले जा रहे तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी.

मुख्य आरोपी मोहम्मद फारुख अरेस्ट

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मांस बरामद किया था, लेकिन आरोपी फरार होने में सफल रहे थे. गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर कटघर एसएचओ शैलेंद्र कुमार की टीम ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी मोहम्मद फारुख को एक अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद फारुख पर आर्म्स एक्ट की अतिरिक्त धाराएं लगाई गईं और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है.

इकराम कुरैशी ने ऐंठे लाखों रुपए

पूछताछ में सामने आया कि जब फारुख पुलिस से बचने के लिए छिपा हुआ था, तब इकराम कुरैशी ने उसके साले इरफान अंसारी और अन्य रिश्तेदारों से संपर्क साधा था. उसने खुद को रसूखदार बताते हुए दावा किया कि वह पुलिस फाइलों से फारुख का नाम हटवा देगा. इस मदद के बदले उसने किस्तों में कुल 169999 रुपये वसूले. उसने पहले पुलिस के खौफ का इस्तेमाल कर 114999 रुपये लिए और बाद में दबाव बनाकर 55000 रुपये अतिरिक्त ऐंठ लिए. जब पुलिस ने फारुख को पकड़ा, तब जाकर इस ठगी का राज खुला और इरफान की शिकायत पर इकराम के खिलाफ धोखाधड़ी व रंगदारी का नया मुकदमा दर्ज किया गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button