उत्तर प्रदेशभारत

‘Please मां को मत बताना’… हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया आयुष, सुनाई अपनी बेबसी; 6 लाख के लिए बेची थी किडनी

‘Please मां को मत बताना’… हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया आयुष, सुनाई अपनी बेबसी; 6 लाख के लिए बेची थी किडनी

Kanpur News: कानपुर में किडनी रैकेट का शिकार बने बिहार के रहने वाले आयुष को फिलहाल अच्छी सेहत सुधर के लिए कानपुर से मेडिकल टीम के साथ लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेज दिया गया है. आयुष की सबसे बड़ी चिंता उसकी अपनी हालत की नहीं थी बल्कि यह जानकारी उसकी मां को कहीं ना हो जाए इसकी थी. आयुष ने अपनी गर्लफ्रेंड और कानपुर पुलिस के सामने हाथ जोड़कर कहा कि हो सके तो इस मामले की जानकारी उसकी मां को न दी जाए. वह यह बर्दाश्त नहीं कर पाएगी.

कानपुर के हैलट अस्पताल में कल यानी बुधवार को आयुष से मिलने पहुंची उसकी गर्लफ्रेंड के बाद से आयुष बेहद परेशान नजर आया. उसने पूरे मामले में अपने परिवार के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस के हाथ पैर जोड़ और कहा कि इस मामले की जानकारी उसकी मां को ना दी जाए. वह मां को बहुत प्यार करता है, उसने हाथ में (आई लव मां ) लिखा टैटू दिखाया, उसने पुलिस वालों से गुजारिश की कि उसका घर में मां के अलावा छोटा भाई और बहन है. अपनी फीस और बहन की शादी के लिए वह रैकेट के जाल में फस गया, लेकिन इस बात की जानकारी अगर मां को पता लगेगी तो वह बेहद परेशान और उससे नाराज हो जाएगी, जो वह नहीं चाहता है.

गर्लफ्रेंड के सामने फूट-फूटकर रोया

आयुष की गर्लफ्रेंड देहरादून के उसी कॉलेज से पढ़ाई कर रही है जहां जिस कॉलेज में आयुष एमबीए का स्टूडेंट है. गर्लफ्रेंड से मुलाकात के समय भी आयुष बेहद भावुक दिखा. उसने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि उसकी फीस नहीं जमा हो पा रही थी, इससे वो परेशान था. इसी दौरान वह शिवम के संपर्क में आया और घर पर झूठ बोलकर कानपुर चला आया.

ये भी पढ़ें: कानपुर किडनी कांड: हैलट से लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल भेजे गए मरीज, 3 अस्पताल भी सील

आयुष के साथ किडनी रैकेट के लोगों ने पैसे को लेकर धोखाधड़ी की. उसने कहा कि रैकेट के लोगों के जाल में फंसकर मुझे अपने जीवन का सबसे बड़ा अफसोस हो रहा है. आयुष ने किडनी डोनेट भी कर दी, लेकिन उसके हाथ अभी भी कुछ नहीं लगा, इसका उसे मलाल है.

आयुष ने सुनाई बेबसी की कहानी

कानपुर के हैलेट अस्पताल के आईसीयू में एडमिट आयुष अपनी दर्द भरी कहानी पुलिस वालों, डॉक्टरों को बताते हुए फूट-फूटकर रो पड़ा. कल कानपुर पहुंची गर्लफ्रेंड ने भी मीडिया वालों के सामने यही बात बताई थी कि आयुष की मां बेहद परेशान है. वह उसके साथ आने को बोल रही थी लेकिन उसने किसी तरीके से उन्हें अभी आने से रोक दिया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button