उत्तर प्रदेशभारत

‘हमें तो बस पैसे चाहिए…’ रात में पत्नी का तांडव, पति के सिर पर 10 बेलन मारे, डरकर घर से भागा

‘हमें तो बस पैसे चाहिए…’ रात में पत्नी का तांडव, पति के सिर पर 10 बेलन मारे, डरकर घर से भागा

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक घर छोड़कर लापता हो गया है. हालांकि, लापता होने से पहले पति ने एक वीडियो बनाकर पत्नी के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा है. पुलिस युवक की तलाश में जुटी है.

मामला गाजीपुर के जखनिया गोविंद गांव का है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक दिलीप कुमार की बाइक और अन्य सामान खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना के पास मिले हैं. वहीं गायब होने के कुछ देर बाद भाई के मोबाइल पर एक वीडियो भी युवक ने भेजा है, जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उसका जीवन नरक बना दिया है. आए दिन सिलबट्टे से मारने की बात करती है.

पति के सिर पर 10 बेलन मारे

वीडियो में युवक कहता है कि पत्नी उससे कहती है कि कहीं भी तुम जाकर मर जाओ, मुझे कोई मतलब नहीं. हमें बस पैसे चाहिए. इतना ही नहीं, रात में पत्नी ने बेलन से उसके सिर पर 10 बार वार किए थे. इसी वजह से वह घर छोड़कर हमेशा के लिए जा रहा है.

वीडियो में युवक ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उसकी पत्नी उसे चैन से जीने नहीं दे रही है. आए दिन वह डूबने-मरने की बात करती रहती है. रात-रात भर सोने नहीं देती. वह लूज मोशन से परेशान था, बावजूद इसके पत्नी ने सुध नहीं लिया. यहां तक कि रात में सोने तक भी नहीं दिया. इसलिए वह अब अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहता है. अंत में यह भी कहा कि मैं जा रहा हूं सबको छोड़कर, ना इज्जत से जी पाया और ना मर पाया.

एक साल पहले हुई थी शादी

दिलीप कुमार पेशे से वकील है. साथ ही फोटो स्टेट की दुकान भी उसकी है. इसकी शादी दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के आडिला गांव की रहने वाली एक युवती से करीब 1 साल पहले हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही लगातार पत्नी से विवाद चल रहा है. आरोप है कि ससुर भी उसे प्रताड़ित करते हैं. दिलीप सोमवार की सुबह किसी काम से जिला मुख्यालय गया था, लेकिन शाम होने पर भी वह घर नहीं लौटा. उसकी बाइक और बैग खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना में मिले.

इस वीडियो के आने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है. इसके बाद दिलीप की मां गायत्री देवी ने अपने बेटे की बरामदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है. कोतवाली प्रभारी भुडकुड़ा से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद लगातार तलाश जारी है. लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button