मनोरंजन

Dhurandhar 2 BO Day 10: ‘धुरंधर 2’ की आंधी में बह गई ‘पुष्पा 2’, दूसरे शनिवार को रणवीर की फिल्म ने रचा इतिहास

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को  फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. पहले दिन से ही फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है. अब 10वें दिन भी फिल्म ने इतिहास रच दिया है और पुष्पा 2 का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है.

‘धुरंधर 2’ का दूसरे शनिवार का कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दसवें दिन यानी दूसरे शनिवार 62.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को 44.8 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 18,820 शोज मिले. धुरंधर 2 के दूसरे शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने दूसरे शनिवार को 62.85 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 778.77 करोड़ हो गया है.

कोईमोई के मुताबिक, इसी के साथ फिल्म हिंदी सिनेमा में दूसरे शनिवार को सबसे कमाने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पुष्पा 2 ने दूसरे शनिवार को 46 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब धुरंधर 2 ने इसे पछाड़ दिया है.

दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट
1- धुरंधर 2- 62.85 करोड़
2- पुष्पा 2- 46 करोड़
3- धुरंधर- 42 करोड़
4- स्त्री- 33.80 करोड़
5- एनिमल- 32.47 करोड़
6- गदर 2- 31.07 करोड़
7- जवान- 30.10
8- बाहुबली 2- 26.50 करोड़
9- द कश्मीर फाइल्स- 24.80 करोड़
10- पठान- 22.50 करोड़

‘धुरंधर 2’ का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पहले दिन फिल्म ने 102. 55 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 114.85 करोड़, पांचवें दिन 65 करोड़, छठे दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़, आठवें दिन 49.70 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ का कलेक्शन किया.

नौवें दिन फिल्म ने 41.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.

इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा जैसे स्टार्स ने फिल्म में अहम रोल प्ले किया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button