मनोरंजन

अवॉर्ड फंक्शन से नवरात्रि तक, विक्की कौशल की इन तस्वीरों में दिखा स्टाइल और सादगी का कॉम्बिनेशन

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन से लेकर नवरात्रि के खाने की तस्वीरें शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो के साथ उनका कैप्शन भी फैंस का ध्यान खींच रहा है, जिसमें उन्होंने बस दो शब्द लिखे है. 

हाथ में अवॉर्ड लिए दिखे विक्की 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पहली फोटो में विक्की ब्लैक जैकेट, टोपी और सनग्लासेस में प्लेन में बैठे दिखे. वहीं दूसरे तस्वीर में वो एक अवॉर्ड फंक्शन में व्हाइट शर्ट, ब्लैक टाई और बेज कलर में सूट में दिखाई दिए और एक अवॉर्ड भी जीता. इसके बाद उन्होंने टेबल पर रखी एक किताब और चाय की तस्वीर शेयर की. चौथे तस्वीर में वो नवरात्रि के समय चना, हलवा और पुरी खाते दिखे. आखिरी फोटो में उन्होंने अपनी एक तस्वीरे शेयर की, जिसमें वो टैरेस पर शाम को वक्त बिताते नजर आए. इन पोस्ट के साथ उन्होंने बहुत ही छोटा और सिंपल कैप्शन लिखा, ‘नो कॉन्टेक्स्ट.’ बस फिर क्या था, अब ये तस्वीरें फैंस को पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

विक्की की आने वाली फिल्में 

बता दें, विक्की कौशल ने 2025 में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ से खूब सुर्खियां बटोरी थी, जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था. उनके इस किरदार को बहुत पसंद किया था. इसके अलावा वो इस साल संजय लीला भंसाली के ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाले है, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगी. साथ ही वो इस साल के अंत में रिलीज हो रही ‘महावतार’ फिल्म में भी नजर आने वाले है, जिसमें वो चिरंजीवी परशुराम के किरदार में दिखेंगे और इसे अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button