मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ की साउथ में हालत खराब, शोज कैंसिल, रिफंड भी अटका, मेकर्स ने साथी चुप्पी

हिंदी बेल्ट में जबरदस्त कमाई कर रही ‘धुरंधर 2’ से साउथ में लोग नाराज हैं. पहले तो मेकर्स ने इसका पेड प्रीमियर कैंसिल किया और अब 19 मार्च को फिल्म फिल्म थियेटर्स में रिलीज नहीं हो पाई है.

फिल्म को लेकर साउथ बेल्ट खासकर तेलुगु ऑडियंस में निराशा देखने को मिली है. 123telugu वेबसाइट के मुताबिक तेलुगु में पेड प्रीमियर शोज 18 मार्च को अचानक कैंसिल कर दिए गए. इस वजह से वहां फैंस को झटका लगा.

टिकट रिफंट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली

इतना ही नहीं, आज 19 मार्च को भी फिल्म थियेटर में रिलीज नहीं हो पाई.जितने भी शोज कैंसिल हुए हैं उनके टिकट रिफंड को लेकर भी लोगों के पास कोई जानकारी नहीं है और इस वजह से फैंस नाराज भी हैं. 

तेलुगु समेत बाकी लैंग्वेज के डब वर्जन को देखने का इंतजार फैंस आज भी कर रह हैं. इसे लेकर मेकर्स ने भी अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.

18 मार्च को फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने बयान जारी करके कहा था कि जो शोज़ कैंसिल हुए हैं उनका या तो रिफंड लिया जा सकता है या फिर हिंदी वर्जन लोग देख सकते हैं लेकिन दर्शको को अभी तक इस बारे में को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. 

आपको बता दें तेलुगु में ही नहीं बल्कि हिंदी वर्जन में भी कॉन्टेंट डिलीवरी की ये प्रॉब्लम देखने को मिली. सिनेमाघरों में मूवी प्रीमियर से एकाध घंटे पहले ही पहुंचाई गई. हिंदी वर्जन के सबटाइल ना डिलीवर होने की खबर भी सामने आ चुकी है.

रिपोर्ट के अनुसार जब मेकर्स ने सिनेमाघरों में हिंदी वर्जन भेजा था, तब तक तेलुगु और तमिल वर्जन की डबिंग पूरी नहीं हुई थी. पोस्ट-प्रोडक्शन की वजह से ही कई जगहों पर फिल्म का प्रीमियर नहीं हो पाया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि इससे मेकर्स को करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ होगा. हालांकि, फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि कमाई के मामले में धुरंधर 2 कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है.

ये भी पढ़ें:-कौन हैं ‘धुरंधर 2’ के ‘बड़े साहब’? विलेन के रोल में जान फूंकने वाले दानिश इकबाल के बारे में जानें सबकुछ



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button