मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 18 मार्च को इस फिल्म के पेड़ प्रिव्यूज रखे गए हैं. लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग से ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. इस फिल्म की कमाई ने तो रिलीज के पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनाली ला दी है. ऐसे में किसी अन्य फिल्म के बारे में तो फिलहाल बात करना भी बेमानी ही होगी. तो चलिए आपको बताते है कि इस फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग और पेड प्रिव्यूज से कितनी कमाई अब तक हुई है.

पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ‘धुरंधर 2’ ने कितनी कमाई की?
ट्रेड आंकड़े बताने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही अपनी एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई की है, यहां बताते हैं.

  • प्रीमियर (18 मार्च): ‘धुरंधर 2’ ने 18 मार्च को हुए प्रीमियर से इस फिल्म ने पेड़ प्रिव्यूज से 47.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं वो भी ब्लॉक सीट्स के साथ.
  • पहला दिन (19 मार्च): रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म को लोगों ने बुक कर लिया है. जिसके चलते फिल्म ने एडवांस बुकिंग से पहले दिन ही अब तक
  • 40.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, वो भी करीब 1900 शोज से.
  • ओवरसीज: बात करें टोटल ओवरसीज कलेक्शन की तो फिल्म ने अपने प्री-सेल्स से करीब 80 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई वीकेंड पर कर ली है.
  • टोटल प्री-सेल्स: ओपनिंग वीकेंड का कम्बाइंड टोटल फिलहाल 200 करोड़ से भी ज्यादा है.

मेन रीजन्स में फिल्म ने कितनी कमाई की 
‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से काफी दमदार कमाई की है. यहां आपको ट्रेड आंकड़े बताने वाली वेबसाइट सैकनिक के मुताबिक बताते हैं कि कुछ मेन रीजन्स में इस फिल्म का कैसा कारोबार रहा.

  • राजधानी दिल्ली NCR में फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 4.87 करोड़ रुपये की कमाई की है वो भी ब्लॉक सीट्स के साथ.
  • मुंबई में फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 5.32 करोड़ रुपये की कमाई की है.
  • पुणे में फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 1.79 करोड़ रुपये की कमाई की है.
  • बैंगलुरू में फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 4.8 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
  • हैदराबाद में फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 1.17 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
  • कलकत्ता में फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 88.15 लाख रुपये कमा लिए हैं.

बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े

बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म 19 मार्च यानी कल रिलीज हो रही है. फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं. ‘धुरंधर’ की सक्सेस को देखते हुए इस फिल्म काक्रेज भी बहुत ज्यादा रहा है. जिसका असल हम फिल्म की प्री-बुकिंग में भी देख ही सकते हैं. अब केवल पेड़ प्रिव्यूज के बाद इस फिल्म के रिव्यू का ही बेसब्री से इंतजार है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button