उत्तर प्रदेशभारत

झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. रविवार रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो शातिर चोरों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी के लाखों के गहने भी बरामद किए थे. वहीं, एक आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को घेरा था.

रविवार रात झांसी शहर कोतवाली पुलिस ने नगरिया कुआं रोड पर मुठभेड़ के बाद दो चोरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ संजय जाटव (31) और नदीम (19) के तौर पर हुई है. इनके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और चोरी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है. दिनांक 15 मार्च को उमा वर्मा नाम की महिला ने मेवातीपुरा थाने में 11 मार्च को उनके घर हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी.

बारात में गया था परिवार

शिकायत में उन्होंने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ 11 मार्च को एक बारात में शामिल होने के लिए जिला जालौन गई थी. इस कारण घर में ताला लगा हुआ था. रात में कुछ अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 5000 रुपए चुरा लिए. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

एक आरोपी फरार

16 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में शामिल आरोपी दोबारा नगारिया कुआं क्षेत्र में चोरी की फिराक में घूम रहे हैं. प्राप्त सूचना के आधार पर टीम बताए गए इलाके में चेकिंग शुरू की. इस दौरान पुलिस ने एक बाइक पर आते 3 संदिग्ध दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने लगे. घेराबंदी करने पर आरोपियों ने पुलिस को जान से मारने की नियत से उनके फायरिंग शुरू कर दी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button