मनोरंजन

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- ‘कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?’

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4 का फिनाले एक मजेदार एपिसोड के साथ खत्म हुआ, जिसमें बाप-बेटे की जोड़ी डेविड धवन और वरुण धवन नजर आए. इस एपिसोड में खूब हंसी-मजाक हुआ और डेविड धवन ने अपने फिल्मी करियर की कई यादें शेयर कीं. उन्होंने गोविंदा के साथ की गई 17 हिट फिल्मों का जिक्र किया और उनके साथ काम करने के अनुभव भी बताए. साथ ही उन्होंने सेट पर देर से आने की अफवाहों के बीच गोविंदा का सपोर्ट किया और उनकी शानदार एक्टिंग की तारीफ की.

डेविड धवन ने की गोविंदा की तारीफ
एपिसोड में डेविड धवन ने कहा कि उन्होंने गोविंदा के साथ 17 फिल्मों में काम किया है और उन्हें वो अब तक के बेहतरीन एक्टर्स में से एक लगते हैं. वहीं, वरुण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब भी कोई नया सीन लिखा जाता है, तो उनके पिता को सबसे पहले ‘ची-ची भैया’ यानी गोविंदा की याद आ जाती है. वो अक्सर कहते हैं कि अगर गोविंदा होते तो इस सीन को कैसे करते.

बता दें. डेविड धवन ने गोविंदा के सेट पर देर से आने की अफवाहों पर उनका सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि आजकल कौन सा एक्टर लेट नही आता. कई कलाकार देर से आते हैं, लेकिन गोविंदा हमेशा अपना काम पूरा करके ही जाते हैं और अपने काम को लेकर हमेशा प्रोफेशनल रहे हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?

फिल्म पार्टनर के सेट से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
डेविड धवन ने फिल्म पार्टनर की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि गोविंदा अक्सर अपने सीन की पूरी तैयारी करके सेट पर आते थे. एक बार चार पेज का लंबा सीन था, जिसे गोविंदा ने ध्यान से पढ़ा और कहा कि पहले उन्हें सीन करने दिया जाए.

डेविड धवन के मुताबिक, गोविंदा ने वो पूरा सीन सिर्फ एक ही टेक में शानदार तरीके से कर दिया. उस दौरान उन्होंने कई तरह के मूव्स भी किए, जिसे देखकर सब हैरान रह गए. बाद में गोविंदा ने मजाक में कहा कि अब इस सीन को जैसे चाहें वैसे एडिट कर लें. डेविड धवन ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि गोविंदा सच में कमाल के एक्टर हैं. गोविंदा के साथ-साथ डेविड धवन ने भरोसेमंद कलाकार परेश रावल, कादर खान, शक्ति कपूर, सतीश कौशिक और अनुपम खेर की भी तारीफ की.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button