खेल

देशभर में टीम इंडिया की जीत की दुआ, कहीं स्पेशल आरती तो कहीं पूजा; आज फाइनल में न्यूजीलैंड से ‘जंग’

आज यानी 08 मार्च, रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले पूरे देश में टीम इंडिया के लिए जीत की दुआ होती नजर आ रही है. यहां तक टीम के कई खिलाड़ी खुद भी कई मंदिरों में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं. 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रर्थना की गई. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर भी रखी गई. इस प्रार्थना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वहीं एक दूसरे वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और हेड कोच गौतम गंभीर सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अहमदाबाद के हनुमान मंदिर आशीर्वाद के लिए पहुंचे. 

सेमीफाइनल में दोनों टीमों का प्रदर्शन 

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की थी. पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीका ने 20 ओवर में 169/8 रन बोर्ड पर लगाए थे. फिर चेज के लिए उतरी कीवी टीम ने सिर्फ 12.5 ओवर में 1 विकेट गंवाकर जीत अपने खाते में डाल ली थी. 

इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. यह हाई स्कोरिंग मैच रहा, जिसमें पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 253/7 रन बोर्ड पर लगाए. फिर चेज के लिए उतरी इंग्लिश टीम 20 ओवर में 246/7 रन तक ही पहुंच सकी. इस तरह मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रन से जीत हासिल की. 

अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती हैं. दोनों ही टीमों ने अब तक गजब का खेल दिखाया है. अब फाइनल में जो जिस पर हावी होगा उसकी जीत होगी. 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button