‘धुरंधर 2’ के बाद ‘हीर रांझा’ में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई

‘धुरंधर’ फिल्म की रिलीज के बाद ना केवल फिल्म बल्कि उनकी स्टारकास्ट को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अर्जुन नजर आई थीं. सारा अर्जुन को फिल्म में खूब पसंद किया गया. उनके लुक्स से लेकर उनकी एक्टिंग तक सबकी खूब चर्चा हुई थी. इस फिल्म की सफलता के बाद खबरें आईं कि सारा अर्जुन ने ‘हीर रांझा’ नाम की फिल्म साइन की है. अब इस खबर की सच्चाई मुकेश छाबड़ा ने खुद बताई है.
‘हीर रांझा’ में नजर आएंगी सारा अर्जुन?
बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि सारा अर्जुन ने ‘हीर रांझा’ फिल्म साइन की है. अब इस खबर पर मुकेश छाबड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए सारा की फोटो पोस्ट की है. इसके साथ लिखा, ‘सारा अर्जुन ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की हैं. हम फिलहाल सिर्फ डी 2 (धुरंधर 2) का इंतजार कर रहे हैं’.
Sara Arjun has not signed any other film. We are just waiting for D 2. She has not signed any film and has not met anyone regarding any project. So please relax, guys. I will personally update you about her next project. Just wait all the other news is only rumours🥰🧿❤️ pic.twitter.com/njCE7MsKIR
— Mukesh Chhabra CSA (@CastingChhabra) March 7, 2026
खबरों को बताया अफवाह
इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘उन्होंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है और न ही किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में किसी से मुलाकात की है. इसलिए कृपया निश्चिंत रहें. मैं आपको उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में व्यक्तिगत रूप से अपडेट करूंगा. बस इंतजार कीजिए, बाकी सारी खबरें सिर्फ अफवाहें हैं’. मुकेश ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है.
‘धुरंधर 2’ रिलीज डेट
बता दें कि ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद अब सारा अर्जुन ‘धुरंधर 2’ में भी नजर आने वाली हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. जिसमें सारा अर्जु भी एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस का एक सीन इसमें दिखा है जिसमें वो हाथ में गन पकड़कर नजर आईं. फिल्म की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है, जिसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.



