मनोरंजन

’30 साल से ज्यादा मुझे छत दी है’, अपने घर ‘जलसा’ को लेकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

मुंबई में समंदर किनारे खड़ा एक बंगला सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि करोड़ों चाहने वालों की भावनाओं से जुड़ चुका है. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की, जिन्होंने अपने घर ‘जलसा’ को लेकर एक ब्लॉग में दिल छू लेने वाली बातें लिखी. जलसा सिर्फ एक चार दीवारों से बना घर नहीं है, बल्कि लाखों लोगों से प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक है. 

लाखों लोगों के आशीर्वाद का प्रतीक हैं जलसा 

अमिताभ बच्चन ने अपने नोट में बताया कि “आपका प्यार, आशीर्वाद और अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ पल निकालकर मुझसे मिलने आना, मेरे लिए किसी ईश्वरीय एहसास से कम नहीं है. ‘जलसा’ मेरे लिए सिर्फ एक घर नहीं है, यह लाखों लोगों के आशीर्वाद का प्रतीक है. यही वह घर है जिसने मुझे 30 साल से ज्यादा समय तक छत दी है. इसी घर में मेरे बच्चों का जन्म हुआ, उनकी शादियां हुई. यहीं मेरे बच्चे बड़े हुए और अब उनके बच्चे भी यहीं बड़े हो रहे हैं. यह घर अपने और अपनों की खुशियों का गवाह है. यह हमारे जीने के तरीके से जुड़ा है. यह हर बीतते समय के साथ हमें साथ रहने, जश्न मनाने और जीवन का एहसास कराता रहता है.”

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में 

अमिताभ बच्चन की इन बातों ने सभी फैंस को भावुक कर दिया. काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. वह जल्द ही फिल्म कल्कि 2898 एड पार्ट 2 में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही है. फिल्म के पहले पार्ट ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से जबरदस्त कमाई की थी और कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा था. इसके अलावा उनके पास ब्रह्मास्त्र पार्ट 2, सेक्शन 84, द इंटर्न और आंखें 2 जैसे प्रोजेक्ट भी हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह और काम के प्रति लगन साफ दिखती है. उनके फैंस भी उनकी आने वाली हर एक फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार करते है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button